News Times 7
चुनाव

UP Election 2022: कांग्रेस ने मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी उरुशा को उन्नाव से बनाया प्रत्याशी, एक और सूची जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कुछ अप्रत्याशित करने की योजना के साथ उतर रही कांग्रेस ने सोमवार को प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की। छह प्रत्याशियों की इस सूची में भी तीन महिलाएं भी हैं। इनमें मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी उरुशा राना को भी उन्नाव के पुरवा से प्रत्याशी बनाया है। मुनव्वर राना तो उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर पलायन की घोषणा भी कर चुके हैं और उनकी पुत्री उरुशा राना लखनऊ में सीएए आंदोलन के दौरान बेहद सक्रिय थीं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को छह प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें लखनऊ, कानपुर नगर, उन्नाव तथा सुल्तानपुर के प्रत्याशियों के नाम हैं। इनमें लखनऊ से कांग्रेस ने तीन और प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया है। चौथे चरण में 23 फरवरी को लखनऊ में होने वाले मतदान के लिए कांग्रेस ने आज अपने तीन प्रत्याशियों की और घोषणा कर दी है। लखनऊ उत्तर से कांग्रेस ने अजय श्रीवास्तव जी को उम्मीदवार बनाया गया है जो शहर कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा लखनऊ पूर्वी सीट से पंकज तिवारी को टिकट दिया गया है जबकि कांग्रेस ने लखनऊ पश्चिमी सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार शाहना सिद्दीकी को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने बिकरू कांड के बाद मुठभेड़ में मारे गए अमर दुबे की सास गायत्री तिवारी को कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। अमर दुबे विकास दुबे का भतीजा था। घटना के चार दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसकी पत्नी इसी मामले में जेल में बंद है। वहीं उन्नाव की पुरवा सीट से कांग्रेस ने शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुशाराणा को प्रत्याशी बनाया है। उरुशा ने टिकट न मिलने पर शनिवार को ही उन्नाव सदर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया था।

jagran

कांग्रेस ने इसके साथ ही उन्नाव जिले की पुरवा से मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी उरुशा को प्रत्याशी बनाया है। उरुशा कांग्रेस में बेहद सक्रिय हैं। कानपुर नगर के कल्याणपुर से कांग्रेस ने गायत्री तिवारी और सुल्तानपुर लम्भुआ से विनय विक्रम सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सूची में गायत्री तिवारी, उरुशा राना तथा शहाना सिद्दीकी महिला प्रत्याशी हैं।

मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी उरुशा राना को उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस (मध्य जोन) का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इससे पहले उरुशा वर्ष 2010 में ही वह कांग्रेस में शामिल हुईं थीं। वह विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष खुलकर रखती रही हैं।

Related posts

Bihar प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे को भी टिकट

News Times 7

Uttarakhand Election 2022: प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर किया हमला, बोले- कांग्रेस ने सीडीएस रावत को सड़क का गुंडा तक कहा

News Times 7

दूसरे, तीसरे फेज- के लिए RJD ने फाइनल किए 102 नाम

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़