News Times 7
देश /विदेश

रायपुर में आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान में अमर बलिदानियों की बनाई रंगोली

रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा विधानसभा मार्ग स्थित शांति सरोवर में विशाल रंगोली सजाई गई है। यह रंगोली आम जनता के अवलोकन के लिए दिनभर आश्रम परिसर को खुला रखा गया है। क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने बताया कि 25 फीट बाई 20 फीट यानि पांच सौ वर्गफीट में रंगोली सजाई गई है। इस चित्ताकर्षक रंगोली में आजादी के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों को प्रदर्शित करते हुए देशभक्ति की भावना को उकेरा गया है। साथ ही आने वाले स्वर्णिम भारत की भी झलक दिखाई गई है।

80 किलो रंगोली का उपयोग

 

Advertisement

इस भव्य रंगोली को बनाने में 80 किलो रंगोली का उपयोग किया गया है। इसे बनाने में तीन दिन और तीन रात का समय लगा है। तथा इसे ब्रह्माकुमार हितेंद्र देवागंन और ब्रह्माकुमारी बहनों ने आपस में मिलकर तैयार किया है।

उल्लेखनीय है कि ब्रह्माकुमारी संस्थान और भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर नामक वर्ष भर चलाए जाने वाले अखिल भारतीय अभियान का शुभारम्भ विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। इस अभियान को ब्रह्माकुमारीज संस्थान के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 53 वीं पुण्यतिथि पर लांच किया गया था।

रंगोली देखने के लिए जुटे लोग

Advertisement

ब्रह्माकुमारी संस्थान और भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर से बनाए गए अमर बलिदानियों के रंगोली को देखने के लिए काफी लोग जुट रहे हैं। ब्रह्मकुमार हितेंद्र देवांगन ने बताया यह रंगोली लोगों में देश के बलिदान हुए अमर सपूतों को याद में बना गया है, जिससे लोगों में देशप्रेम की भावना बलबती हो सके।

Advertisement

Related posts

महाराष्ट्र में आज से खुले स्कूल तो दिल्ली में मिली निजी दफ्तरों को खोलने की अनुमति

News Times 7

रायपुर: आबंडेकर अस्पताल के हर्ट सर्जन ने दिल के वाल्व प्रत्यारोपण कर मरीज की बचाई जान

News Times 7

RJD ने उठाया बेरोजगारी का मुद्दा, कहा- सरकारी पदों को भरने के लिए रोजगार कैलेंडर पर फौरन काम शुरू करे केंद्र

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़