News Times 7
मनोरंजन

स्कूल की ये मासूम सी बच्ची आज है बॉलीवुड की सबसे ‘हॉट’ एक्ट्रेस, तस्वीरें देख नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन

नई दिल्ली। उर्वशी रौतेला अपने जलवों से इंटरनेट पर आग लगाती हैं। हाल ही में अरब फैशन वीक में काफी ग्लैमर्स नजर आईं उर्वशी रौतेला इस शो में ‘शोस्टॉपर’ बन सबकी नींदे उड़ा दीं। लोग उनकी गोल्डेन ड्रेस और स्वैग को भूल नहीं पा रहे हैं। उर्वशी एक ऐसी मॉडल हैं जो किसी भी आउटफिट में हॉट नजर आतीं हैं। पर क्या आपको पता हैं कि वो हमेशा से इतनी परफेक्ट नहीं थीं! जी हां सोशल मीडिया पर इन दिनों उर्वशी की एक काफी पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देख उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। आज के उलट वो इस तस्वीर में बेहद सिंपल नजर आ रहीं हैं। यहां देखें फोटो…

उर्वशी रौतेला की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर उनके एक फैन पेज से शेयर हुई हैं। अपनी हर अदा से दीवाना बना देने वाली उर्वशी इनमें बेहद स्वीट सी नजर आ रहीं हैं। वहीं एक दूसरी तस्वीर में एक तरफ उनका स्कूल लुक है दूसरी तरफ बिकिनी पोज। स्कूल वाली तस्वीर में एक प्यारी सी क्यूट सी लड़की नजर आ रही है। और दूसरी में एक बोल्ड हसीना। फैंस को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पा रहा कि कोई इतना कैसे बदल सकता है।

अरब फैशन वीक में बनीं शोस्टॉपर

वहीं हाल ही में उर्वशी ने अरब फैशन वीक एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में गोल्डन अवतार में उर्वशी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में उर्वशी ने लिखा, ‘आज मेरा दिल️ अपने देश भारत के लिए आभार और भावनाओं से भर गया है। मुझे अपने ‘प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय फैशन वीक में दो बार वॉक करने वाली पहली भारतीय शोस्टॉपर’ के रूप में रखने के लिए अरब फैशन वीक और @amatoofficial को धन्यवाद। आप सभी को धन्यवाद।’

इंस्टाग्राम पर पूरे हुए 45 मिलियन फॉलोवर्स

कुछ दिनों पहले ही उर्वशी के इंस्टाग्राम पर 45 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हुए हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ओएमजी 45 मिलियन। वर्ल्ड के टॉप से स्लाइड कर रही हूं। मैं आप सभी से बेहद प्यार करती हूं। ग्लास बॉटम स्लाइड से नीचे जाते हुए मैं इसका जश्न मना रही हूं।’

Related posts

आईमैक्स थिएटरों में भी रिलीज होगी आरआरआर, फिल्म को लेकर तैयारियां शुरू

News Times 7

सोशल मीडिया पर छाई बिग बॉस 14′ की विनर रुबीना दिलैक, तस्वीरें मचा रही है बवाल

News Times 7

लॉकडाउन में मदद करने वालों में सबसे बड़े स्टार सोनू सूद नजर आएंगे फिल्म किसान में

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़