News Times 7
मनोरंजन

विक्की कौशल ने टीम इंडिया अंडर-19 विश्व कप से जुडी मजेदार पोस्ट की शेयर, कही ये बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट देते रहते हैं। अब उन्होंने शनिवार को हुए अंडर 19 विश्व में हुए भारत बनाम बांग्लादेश के मैच के स्कोर बोर्ड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इस स्कोर बोर्ड को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें भारतीय गेंदबाजों द्वारा आउट किए खिलाड़ियों और गेंदबाजों के नाम दिख रहे हैं। स्कोर बोर्ड में विक्की ओस्तवाल और कौशल तांबे के शुरूआती नामों को स्क्रीन पर देख सोशल मीडिया पर अभिनेता विक्की कौशल के मीम्स तेजी से वायरल होने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स ने विक्की का ध्यान आकर्षित किया और इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने मैच के स्कोर बोर्ड की तस्वीर शेयर कर लिखा, आज मुझे इसके साथ स्पैमिंग करने के लिए इंटरनेट का धन्यवाद। अंडर 19 टीम इंडिया को शुभकामनाएं।।

पूरी की अनटाइल्ड फिल्म की शूटिंग

अभिनेता ने हाल ही में लक्ष्मण उकेटा के निर्देशन में बन रही अनटाइल्ड फिल्म की शूटिंग को पूरा किया है। इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में मध्यप्रदेश के इंदौर में चल रही थी। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सारा अली खान मुख्य किरदार में नजर आ सकती हैं।

विक्की कौशल की वर्कफ्रंट

वहीं बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें वो इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिनेता जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म सैम बाहदुर में मुख्य भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में साल 1941 के युद्ध में पाकिस्तान के आत्मसमर्पण की कहानी को दिखाया जाएगा। इसके अलावा विक्की मेरा नाम गोविंदा, द इम्मोर्टल अश्वत्थामा जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

Related posts

भारत में चुपके से वायरल हो रहा यह चाइनीज एप, पांच करोड़ हुए यूजर्स

News Times 7

पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए रणबीर कपूर ने लिया ये प्रण

Admin

आदिपुरुष: ‘लंकेश’ बनने को तैयार सैफ अली खान, बोले- राक्षस बनने में मजा आएगा

Admin

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़