News Times 7
खेलटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़मनोरंजन

अनुष्का शर्मा की बेबी गर्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से हो रही वायरल, विराट के भाई ने की शेयर…

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा Anushka Sharma और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली Virat Kohli 11 जनवरी को पैरेंट्स बन गए हैं. अनुष्का ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया. इसकी जानकारी विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरीए अपने फैंस को दी थी. इसके बाद सेलेब्स तक ने कपल के मां-बाप बनने की ढेर सारी बधाई दी.

8 महीने के बेबी बंप के साथ नजर आई प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा, पति की  गैरमौजूगी में परिवार रख रहा है ख्याल

अब हाल ही में अनुष्का की बेटी की तस्वीर सामने आई है. जी हां विरुष्का की बेटी की पहली फोटो सामने आ गई है.ये तस्वीर विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने अपने इंस्टा पर शेयर की है. हालांकि इस फोटो में बेटी का चेहरा तो नजर नहीं आ रही है. लेकिन बच्ची की सफेद कपड़ में लिपटे उनके छोटे सुंदर से पैर नजर आ रहे हैं. विरुष्का की बेटी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. इस तस्वीर को शेयर करने के साथ विकास ने बेटी का वेलकम भी किया है. विकास ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, बहुत ज्यादा खुशी…हमारे घर पर परी आई है.

बताते चलें कि पहली बार पिता बनने की खुशी में विराट ने लिखा था, ‘ हम दोनों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं. अनुष्का और बेटी बिल्कुल ठीक हैं. यह हमारा सौभाग्य है कि हमें जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी.’

Related posts

लालू यादव पाप से मुक्त नहीं हुए हैं, उन्हें बेल मिली है. आज अगर लालू यादव चल बसे तो आरजेडी खत्म हो जाएगी- श्रम मंत्री जीवेश मिश्र

News Times 7

आने वाले मकर संक्रांति में जानिये राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना आपके लिए शुभ होगा

News Times 7

तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना का तीसरा लहर मात्र एक दिन में मिले 38 हजार नए केस

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़