News Times 7
देश /विदेश

राहुल बोले- पंजाब सीएम फेस का निर्णय पार्टी नेताओं के साथ मिलकर लेंगे

जालंधर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब के नेता चाहते हैं कि राज्य में सीएम फेस का निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी निर्णय ले लेगी। इसके लिए पार्टी नेताओं से राय मशविरा किया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि सीएम चन्नी ने उन्हें कहा कि पंजाब में कांग्रेस को कौन लीड करेगा इसका निर्णय हो जाना चाहिए। सिद्धू ने भी यही कहा कि जो भी लीड करेगा वह उसके लिए अपनी पूरी शक्ति लगा देंगे। राहुल ने कहा कि उन्हें अच्छा लगा कि दोनों के दिल में कांग्रेस पार्टी की सोच है

राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में सीएम फेस का निर्णय वह पार्टी नेताओं से राय मशविरा लेने के बाद कर लेंगे।राहुल गांधी ने देर से पहुंचने के लिए खेद जताया। कहा कि खराब मौसम के कारण उनकी फ्लाइट लेट हुई, जिससे वह यहां देर से पहुंचे। राहुल ने कहा कि यह चुनाव पंजाब के भविष्य का सवाल है। कहा कि पंजाब किस दिशा में आगे बढ़ेगा यह सवाल है। कांग्रेस के लिए पंजाब सिर्फ एक प्रदेश नहीं, बल्कि विचारधारा है। पंजाब भाईचारा है। कहा कि पंजाब ने देश को इतना दिया है। पीएम भी दिए हैं। दस वर्ष मनमोहन सिंह ने इस देश को रास्ता दिखाया। मनमोहन सिंह एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक सोच हैं।

रैली को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू आक्रामक नजर आए उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि उन्हें यह बताना चाहिए कि पंजाब को कौन चलाएगा। उनका इशारा पार्टी के सीएम फेस की तरफ था।नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोग सिस्टम को तब्दील करने की तरफ देख रहे हैं। कहा कि इस बार राज्य से माफिया राज मिटाकर रख देंगे।

Advertisement

सिद्धू ने तीन सवाल राहुल गांधी से पूछे। पहला कीचड़ यानी कर्जे के दलदल से उन्हें कौन निकालेगा। दूसरा कैसे निकालेगा यानी उसके पास क्या एजेंडा है। तीसरा इस एजेंडे को लागू कौन करेगा। यानी बंदा कौन होगा। सिद्धू का सीधा इशारा था कि पंजाब में पार्टी का सीएम फेस कौन होगा।

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब परिवार से मुझे सीएम बनाया मुझे इससे ज्यादा क्या चाहिए। कहा कि उन्हें तीन महीने मिले न उन्होंने किसी को सोने दिया और न खुद सोए। जनहित के लिए उन्होंने कई काम किए। इस दौरान चन्नी ने अपने तीन तीन महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। चन्नी ने कहा कि दूसरी पार्टी वाले कहते हैं कि इनके यहां लड़ाई है। चन्नी ने कहा कि राहुल गांधी को सीएम फेस बता देना चाहिए। चन्नी ने कहा कि पार्टी उनके लिए सर्वोपरि है। राहुल जिसका भी नाम लेंगे उसके साथ चलने के लिए वह तैयार हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

Russia Ukraine conflict:’तू फिर आ गया’- युद्ध के हालात में भी सोशल मीडिया पर ऐसे मजे ले रहे यूजर्स

News Times 7

के.पी. रमैया समेत 3 IAS के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति आदेश दाखिल, जल्द चल सकता है मुकदमा

News Times 7

अमरनाथ यात्रा जाने वाले श्रृद्धालुओं के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगा पंजीकरण

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़