News Times 7
देश /विदेश

Delhi Crime: 1000 CCTV फुटेज खंगालने के बाद JNU की छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी हुआ गिरफ्तार

दिल्ली की जेएनयू की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जेएनयू कैंपस में ही रेल टिकट काउंटर पर काम के सिलसिले में आता जाता रहा था। आरोपी का नाम अक्षय दोलाई है, जो पत्नी और बच्चे के साथ मुनिरका में किराए पर रहता है, वह मूल रूप से 24 परगना, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

 इस केस पर डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि 17-18 जनवरी की रात को जेएनयू कैंपस के अंदर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई, जिसके बाद जब जांच की गई तो पता चला कि आरोपी स्कूटी से आया था। जब हमने वहां पर इन गेट के रजिस्टर को चेक किया तो मालूम हुआ कि रजिस्टर में केवल कारों के नंबर की एंट्री की जाती है, बाइक व अन्य दुपहिया वाहनों की कोई एंट्री नहीं होती है,इसके बाद जांच का सारा फोकस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पर किया गया। इस मामले को सुलझाने के लिए साउथवेस्ट जिले के 60 से 70 पलिसकर्मियों को लगाया गया,उनकी अलग अलग टीमें बनाई गई।

डीसीपी गौरव शर्मा के अनुसार,  जेएनयू कैंपस के अंदर बाहर व आसपास लगे तमाम1000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने के बाद आरोपी नजर आया। वही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

Elections 2022: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, पांच राज्यों में चुनावी रैली पर जारी रहेगी पाबंदी

News Times 7

Ukraine में फंसे बिहार के छात्र ने अपने गृह राज्य लौटने पर केंद्र एवं राज्य सरकार का जताया आभार

News Times 7

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों का इस्तेमाल बढ़ाएं

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़