News Times 7
देश /विदेश

Elections 2022: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, पांच राज्यों में चुनावी रैली पर जारी रहेगी पाबंदी

देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले निर्वाचन आयोग की आज शनिवार को डिजिटल बैठक हुई। इस बैठक में निर्वाचन आयोग ने साफ कर दिया कि  रैलियों, जुलूसों पर पाबंदी नहीं हटाई जाएगी,  रैलियों, रोड और बाइक शो लगी पाबंदियां जारी रहेगी।  हालांकि, आयोग ने इस बार सियासी दलों को प्रचार में थोड़ी छूट दी है। इससे पहले आयोग ने इंडोर बैठकों में अधिकतम 300 लोगों या हॉल की 50 फीसदी क्षमता के साथ बैठक की अनुमति दी थी।

बता दें कि 8 जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में चुनावों की तारीखों की घोषणा करते हुए, चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक  सभी रैलियों, रोड और बाइक शो और इसी तरह के प्रचार कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। आयोग ने 15 जनवरी को इन प्रतिबंधों की अवधि 22 जनवरी तक बढ़ा दी थी।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग फैसले पर पहुंचने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, विशेषज्ञों, चुनाव वाले पांच राज्यों और संबंधित राज्यों के मु्ख्य निर्वाचन अधिकारियों से परामर्श करने के लिए डिजिटल बैठक कर रहा है। गौरतलब है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी।

Related posts

दिल्ली में सस्ता हुआ कोरोना टेस्ट- RT-PCR के देने होंगे सिर्फ 300 रुपये

News Times 7

पंजाब विधान सभा चुनावः हेमा मालिनी का पंजाब दौरा रद्द

News Times 7

विश्वास कैलाश सारंग ने होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम किये जाने का स्वागत करते हुए

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़