News Times 7
क्राइम

पूर्वी चंपारण में वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, एक सप्ताह पूर्व मिला था धमकी भरा पत्र

मोतिहारीः बिहार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले का है, जहां अपराधियों ने एक वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने बखरी गोविंदपुर गांव निवासी रामजीवन राय (70) की गोली मारकर हत्या कर दी। एक सप्ताह पूर्व रामजीवन राय को धमकी भरा पत्र मिला था।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts

सुशांत को ड्रग देने वाले संदीप सिंह ने 53 बार BJP मुख्यालय कॉल किया था!

News Times 7

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के नेताओं पर छापामारी का दौर जारी मची ममता सरकार में हडकंप

News Times 7

चंपारणः पर्यटन मंत्री के बेटे ने फायरिंग कर व्यक्ति को किया घायल, नारायण प्रसाद ने दी ये सफाई

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़