News Times 7
देश /विदेश

वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं को दिखा आलौकिक नजारा, सफेद चादर से ढ़क गया मां का भवन- सांझी छत और भैरो घाटी पर भारी बर्फबारी

जम्मूः माता वैष्णो देवी के भवन पर एक बार फिर भारी  बर्फबारी हुई जिससे चारों तरफ सफेद चादर बिछ गई है। माता के त्रिकुटा पर्वत पर और आलौकिक नजारा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मां के दर्शनों के साथ-साथ ये श्रद्धालु बर्फबारी का भी पूरा आनंद ले रहे हैं। सेल्फी लेते इन श्रद्धालुओं को देखा जा सकता है। वहीं, कश्मीर के गुलमर्ग तथा अन्य स्थानों में बीती रात हल्की बर्फबारी हुई है और घाटी की अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से ऊपर रहा।

बर्फबारी के बाद भवन पर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार माता वैष्णो देवी के भवन पर अब तक करीब आधा फुट बर्फ पड़ चुकी है। वहीं सांझी छत में भी यही स्थिति है।

Advertisement

वही, भैरो घाटी में अधिक बर्फ पड़ी है। यहां एक फुट तक बर्फ पड़ चुकी है। त्रिकुटा पर्वत पर 2 फुट तक बर्फ पड़ी है। अभी भी बर्फबारी जारी है। खराब मौसम को देखते हुए माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल हेलीकाप्टर सेवा को बंद कर दिया है।

इस बीच, बीती रात घाटी के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से ऊपर रहा। अधिकांश स्थानों पर पारा सामान्य से कई डिग्री अधिक रहा है। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अफगानिस्तान में बिगड़े हालातों के बीच तालिबान ने प्रोफेसरों से स्वदेश लौटने का किया आग्रह, पुनर्निर्माण में मांगी मदद

News Times 7

Ukraine Crisis:यूक्रेन की फर्स्ट लेडी का छलका दर्द- रूसी सैनिकों की मां देखें, वो हमारे बच्चों का क्या हाल कर रहे हैं

News Times 7

पूर्वी चंपारण में छात्र ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़