News Times 7
क्राइम

सुपौलः बैंक का शटर गिराकर शराब पी रहे थे मैनेजर सहित 4 कर्मी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुपौलः बिहार में सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या दस स्थित नौ आना कचहरी रोड में सोमवार को पंजाब नेशलन बैंक (पीएनबी) के शाखा प्रबंधक समेत चार बैंककर्मियों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डी. अमरकेश ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ बैंककर्मी बैंक का शटर गिराकर अंदर शराब पी रहे है। इसी आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छापेमारी की। छापेमारी में पाया गया कि शाखा प्रबंधक पंकज कुमार मिश्र (32 वर्ष), सहायक प्रबंधक रंजन कुमार (35 वर्ष), रिलेशनशीप प्रबंधक चंदन कुमार (29 वर्ष) एवं स्नेही मिश्र ( 28 वर्ष) शराब सेवन कर रहे है जिन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

अमरकेश ने बताया कि मौके पर से शराब की दो खाली बोतल भी बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार सभी बैंककर्मियों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई है जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है।

Related posts

साइबर ठगों की नई चाल ,न OTP या लिंक, फिर भी महिला के डिजिटल वॉलेट से उड़ाए ₹1 लाख

News Times 7

फिल्मी स्टाइल में हुई उत्तर बिहार के नामचीन ठेकेदार की हत्या, शरीर में 19 और गाड़ी पर मारी 28 गोलियां

News Times 7

यूपी की राजधानी लखनऊ में 14 वर्षीय किशोरी के साथ बर्बरता,रेप के बाद हत्या

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़