News Times 7
देश /विदेश

पद्मश्री से सम्मानित ‘किसान चाची’ की अचानक बिगड़ी तबीयत… अस्पताल में भर्ती, हालत चिंताजनक

मुजफ्फरपुरः पद्मश्री से सम्मानित ‘किसान चाची’ राजकुमारी देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवया गया है। परिजनों का कहना है कि अभी किसी से बातचीत नहीं हो रही। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि राजकुमारी देवी की हालत अभी चिंताजनक है।

मुजफ्फरपुर के सरैया आनंदपुर की रहने वाली राजकुमारी देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें पटना एम्स के इमरजेंसी वार्ड भर्ती करवाया, लेकिन परिजन का कहना है कि वहां तुरंत वेंटिलेटर की व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके बाद भिखनापहाड़ी में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। अगले 48 घंटे तक उन्हें ऑब्जर्वेशन में ऱखा गया है।

बता दें कि किसान चाची का सफर साइकिल से शुरू हुआ था। वे साइकिल पर खुद से आचार बनाकर बेचने जाती थी। ताकि उनके परिवार का भरण-पोषण हो सके। उस समय लोगों ने यह देखकर खूब ताने मारे थे लेकिन इन सबके बावजूद वे अपने इरादों पर अटल रही। 2003 में किसान मेले में उनके उत्पाद को पहला पुरस्कार मिला। इसके बाद 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनको पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मादक पदार्थों पर जागरुकता फैलाने के लिए डोगरी में कविताओं का संकलन जारी

News Times 7

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गिनाए शराब पीने के फायदे! बोलीं- थोड़ी पीने से शराब औषधि का काम करती है

News Times 7

मुरैना में सीएम शिवराज बूथ विस्ताकर अभियान की बैठक को करेंगे संबोधित, वीडी शर्मा का जबलपुर दौरा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़