News Times 7
क्राइम

सारण पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, पेट्रोल पंप के प्रबंधक से हुई लूट मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार

छपराः बिहार में सारण जिला पुलिस ने पेट्रोल पंप के प्रबंधक से करीब छह लाख रुपए की हुई लूट के मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक (सारण) संतोष कुमार ने रविवार को बताया कि उनके निर्देश पर शनिवार को जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर दरियापुर थानान्तर्गत आदित्य पेट्रोलियम, इब्राहिमपुर (दरियापुर) के पेट्रोल पंप प्रबंधक के साथ छह लाख 34 हजार रुपए की लूट के मामले में वांछित अपराधकर्मी शहजाद आलम उर्फ भोदी मिया को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधकर्मी के द्वारा दरियापुर थानान्तर्गत लूट कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया गया।

संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मी के स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही के आधार पर छापेमारी कर लूट काण्ड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों दीपु तिवारी, सुधांशु कुमार उर्फ नितिन और मनीष सिंह को 54 हजार रुपए एवं लूट कांड में प्रयोग किए गए मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

Related posts

राष्ट्रीय जनता दल की जिलाध्यक्ष नूतन उर्फ नीशू सिंह गिरफ्तार, पति को जहर देकर मारने का किया था प्रयास

News Times 7

जम्मू संभाग के जिले डोडा के भद्रवाह में वासुकी नाग मंदिर में तोड़फोड़ ,लोगों में भारी रोष ,सड़क पर उतरे हिंदू संगठन

News Times 7

Airports in India set for mammoth coronavirus screening exercise

Admin

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़