News Times 7
क्राइमब्रे़किंग न्यूज़

फाइनेंसर को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर मारी गोली, 7-8 गोली मार किया शरीर को छलनी जानें कहाँ

दिल्‍ली के नजफगढ़ में फाइनेंसर को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर अपराधियों ने गोली मारी जिससे उसका शरीर छलनी हो गया, राजधानी दिल्‍ली के नजफगढ़ थाना इलाके से हत्‍या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल दिल्‍ली के नजफगढ़ थाना इलाके में बीती रात एक फाइनेंसर की गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी गई. जब अमित शौकीन नाम का शख्स आई-10 गाड़ी से जा रहा था, तब बाइक और कार सवार बदमाशों ने उस समय ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. वहीं, अचानक हुई फायरिंग से घबराकर वह गाड़ी से उतरकर जान बचाने के लिए भागा, लेकिन बदमाशों ने तब भी उसका पीछा किया और गोली मार दी. मृतक दिचाऊं का रहने वाला है. दिल्‍ली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.Delhi Custom Clearance Agent Abducted From Hari Nagar Murdered - दिल्ली:  कस्टम क्लीयरेंस एजेंट का हरिनगर से अपहरण कर हत्या, सोनीपत में मिला शव -  Amar Ujala Hindi News Live

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

बताया जा रहा है कि फाइनेंसर को 7 से 8 गोलियां मारी गई हैं. वहीं, घटना के बाद फाइनेंसर को नजदीक के स्वास्तिक हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, बाइक और कार सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं. जबकि आज यानी गुरुवार को इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और थाना रोड पर जाम लगा दिया.

पुरानी रंजिश की वजह से हुई हत्‍या!
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हत्या की इस वारदात को पुरानी रंजिश की वजह से अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि अमित शौकीन की हत्या में जेल में बंद एक बदमाश का नाम सामने आ रहा है, जिसके इशारे पर उसके दूसरे साथियों ने बीती रात इस वारदात को अंजाम दिया है. इस मामले को सुलझाने के लिए नजफगढ़ थाना की पुलिस टीम के साथ-साथ द्वारका जिला के ऑपरेशन सेल की टीम भी लगी हुई है.Delhi : नजफगढ़ में भरे बाजार में एक युवक की गोली मारकर हत्या - video  Dailymotion

वहीं, पुलिस को इस मामले में कुछ जानकारी मिली है, जिसके आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है. हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जबकि सरेआम इस तरीके से गोली मारकर हत्या की वारदात से लोग डरे हुए हैं.nazafgarh property dealer murder: Nazafgarh Property Dealer Murder in  Extortion : नजफगढ़ में वसूली के लिए हत्या - Navbharat Times

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आते ही महानंदा के जलस्‍तर में लगातार वृद्धि से महाप्रलय की आहट,

News Times 7

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने सलमान खान का किया सपोर्ट, लॉरेंस बिश्नोई की धमकी पर दी अपनी प्रतिक्रिया

News Times 7

26 दिसंबर से शुरू होने वाले भारत -दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले ही तूफानी गेंदबाज एनरिक नॉर्किया सीरीज से बाहर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़