News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

उत्तरप्रदेश में भाजपा ने दिया अखिलेश को झटका ,सपा एमएलसी भाजपा में हुए शामिल जानिये कौन

बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण पर भाजपा और मोदी की तारीफ़ करने वाले सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश भाजपा में शामिल हो गए ,वाराणसी से सपा MLC शतरुद्र प्रकाश ने बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण पर भाजपा की तारीफ़ की थी। तब ही से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और लक्ष्मी कांत बाजपेई ने शतरुद्र प्रकाश को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि शतरुद्र प्रकाश का छात्र जीवन बहुत संघर्षों का रहा है। Lucknow: Samajwadi Party Leader Shatarudra Prakash Joined BJP, Swatantra Dev Singh | UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले सपा को लगा एक और बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता BJP में हुए शामिल

उन्होंने समाज के लिए लड़ते-लड़ते अपना जीवन समर्पित किया है। चाहे लोहिया जी हो, राज नारायण जी हो या मुलायम सिंह यादव हो सभी के साथ इन्होंने संघर्ष किया। 1970 से लेकर अलग-अलग आंदोलनों में इन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कई बार गिरफ़्तारियां दी और लेकिन संघर्ष से पीछे नहीं हटे।

Advertisement

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दो बार मंत्री भी रहे हैं। इसके बाद अलग-अलग बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं। गंगा की सफ़ाई के लिए अभियान में हिस्सा लिया। शतरुद्र प्रकाश ने काशी कोरिडोर के उद्घाटन और काशी के कायाकल्प से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है। इनके जैसा व्यक्तित्व आज भाजपा में ज्वाइन कर रहा है जिससे भाजपा का भी क़द बढ़ेगा। आप भाजपा में शामिल होने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद है। Senior Leader And MLC From Samajwadi Party Shatrudra Pakash Joins In Lucknow Big Set Back To Samajwadi Party

भाजपा नेता लक्ष्मी कांत बाजपेई ने कहा कि 20 बार जेल और 30 बार गिरफ्तारियां देने वाले प्रकाश तिहाड़ तक गए। समाजवादी संघर्ष के पुरोधा रहे हैं। समाजवाद का जब मार्ग भटका तो पीएम मोदी से प्रभावित होकर वो आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं, इसके लिए धन्यवाद।बीजेपी ने अखिलेश यादव को दिया बड़ा झटका, मोदी की काशी में सपा MLC भाजपा में शामिल - SP MLC from Varanasi Shatrudra Prakash join BJP gave a blow to Akhilesh Yadav

वहीं, शतरुद्ध प्रकाश ने कहा कि मैं आभार प्रकट करना चाहूंगा कि आज भाजपा का साधारण सदस्य बन गया हूं। 1963 से लेकर आज तक मैंने गेर कोंग्रेस की राजनीति की है। आज राज नारायण की पुण्यतिथि है। आज भी दो धराएं निकली थी, एक थी भाजपा की और एक सोशलिस्ट आंदोलन की। मुझे आज कहना पड़ रहा है कि सोशलिस्ट आंदोलन अपने पथ से हर गया है। आज काशी विश्वनाथ धाम भारत की अस्मिता के रूप में सामने आया है। वो अकल्पनीय काम है।
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात ये है कि हमारे प्रदेश में पूर्वांचल की पहचान मफ़ियाओ से होती थी। आज ज़िलों की पहचान मफ़ियाओं से नहीं हो रही है। इसके लिए पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं और धन्यवाद देता हूं।वाराणसी में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, सपा नेता शतरुद्र प्रकाश भाजपा में शामिल भाजपा के

Advertisement

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

Advertisement

Related posts

सौरव गांगुली के ट्वीट ने दिया बड़ा संकेत, राजनीति में आ कर सकते है नई पारी की शुरुआत

News Times 7

कोरोना का नया रिकार्ड संक्रमितो की संख्या 4लाख के पार, 3521 की गयी जान

News Times 7

सुहागरात को पति को छोड़ प्रेमी के साथ गहने और पैसे लेकर भागी दुल्हन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़