News Times 7
टॉप न्यूज़

राम का राग अलापना छोड़ अब कृष्ण राग अलापने की भाजपा की तैयारी ,केशव बोले- मथुरा की तैयारी है

धर्म के मुद्दे पर राजनीती करने वाली भाजपा अब रामराग अलापना छोड़ कृष्ण राग अलापने जा रही है

  • क्या मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण है योगी सरकार का अगला एजेंडा?
  • 6 दिसंबर और यूपी चुनाव से पहले केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट के निकाले जा रहे सियासी मायने
  • मथुरा में लंबे समय से की जा रही है विवादित स्थल से ईदगाह हटाए जाने की मांग

मथुरा. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य जारी है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 80 के दशक के अंत में किए गए इस वादे को अब पूरा किया जा चुका है लेकिन लगता है भाजपा यहीं पर शांत बैठने वाली नहीं है। दरअसल ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश भाजपा के बड़े नेता और योगी आदित्यनाथ के बाद यूपी सरकार में सबसे ज्यादा पॉवरफुल माने जाने वाले राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस संदर्भ में एक ट्वीट किया है।case filed of claim for Krishna Janambhoomi in Mathura: कृष्ण जन्मभूमि को  लेकर कोर्ट में केस दाखिल - Navbharat Times

केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार सुबह ट्वीट कर कहा कि “अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है।” इसके आगे उन्होंने लिखा है, “#जय_श्रीराम,#जय_शिव_शम्भू, #जय_श्री_राधे_कृष्ण”

छह दिसंबर से 5 दिन पहले केशव ने किया ट्वीट
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के ऐलान में अब बेहद कम वक्त बचा है। अगले साल की शुरुआत में राज्य में चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं लेकिन उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है 6 दिसंबर। दरअसल 6 दिसंबर 1992 के दिन बाबरी मस्जिद गिरा दी गई थी। बाबरी को लेकर सैकड़ों वर्षों से विवाद चला आ रहा था। कहा जाता है कि बाबरी मस्जिद का निर्माण राम मंदिर को गिराकर किया गया था, अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ ही इस विवाद का हल हो चुका है। विवादित जगह पर भव्य राम मंदिर बनाया जा रहा है और अयोध्या जिले में एक अन्य जगह पर भव्य मस्जिद का निर्माण भी किया जा रहा है।राम के बाद अब कृष्ण मंदिर बनाएगी भाजपा? केशव बोले- मथुरा की तैयारी है -  Hindi News

कृष्ण जन्मभूमि को लेकर भी है विवाद
मथुरा में वर्षों से विवादित स्थल से शाही ईदगाह को हटाने की मांग की जा रही है। ईदगाह को हटाए जाने की मांग को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति, नारायणी सेना नामक कई संगठनों एवं कुछ लोगों द्वारा व्यक्तिगत रूप से स्वयं को भगवान श्रीकृष्ण का अनुयायी बताते हुए मथुरा की जिला एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में वाद दाखिल किए हैं, जो विचाराधीन हैं।krishna janam bhumi is BJP's next target Keshav Prasad Maurya tweets राम के बाद  अब कृष्ण मंदिर बनाएगी भाजपा? केशव बोले- मथुरा की तैयारी है - India TV Hindi  News

आने वाली 6 दिसंबर को लेकर मथुरा में प्रशासन अलर्ट पर है। दरअसल अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा आगामी छह दिसम्बर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित शाही ईदगाह में घुसकर श्रीकृष्ण के बाल विग्रह पर जलाभिषेक किए जाने की घोषणा की गई है। जिसके चलते जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकन्ना हो गया है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर एवं ईदगाह की सुरक्षा को लेकर संबंधित सुरक्षाकर्मियों एवं अधिकारियों को पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।krishna temple Karnataka: यहां खिड़की से होते हैं कन्‍हैया के दर्शन, एक बार  जरूर जाएं कर्नाटक के इस मंदिर में - once definitely go to this krishna  temple of karnatak | Navbharat Times

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related posts

लोक आस्था का पर्व छठ पूजा आज से शुरू

News Times 7

मैट्रिक बोर्ड के छाञो के लिए बडी़ खबर एडमिट कार्ड आज हुआ जारी

News Times 7

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर प्रतीक बब्बर ने दूसरी बार अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी संग रचा ली शादी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़