भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ सम्मेलन और पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ओवैसी को बताया सपा का एजेंट कहते हुए कहा की उत्तरप्रदेश की जनता सब जानती है ओवैसी एजेंट बनकर उत्तरप्रदेश में घुस चूका है,
मुख्यमंत्री का ओवैसी पर हमला
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए भारत ने दुनिया में सबसे अच्छा प्रबंधन किया। अब तक देश में 112 करोड़ लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बिना नाम लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि उस व्यक्ति को चेतावनी देता हूं जो सिटीजनशिप एक्ट संशोधन के नाम पर लोगों को भड़काने का काम फिर से कर रहा है। जनता जानती है कि ओवैसी समाजवादी पार्टी का एजेंट बनकर प्रदेश में प्रवेश कर चुका है।
केशव प्रसाद ने अखिलेश पर कसा तंज
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी जिन्नावादी पार्टी हो गयी है। इसलिए अखिलेश यादव का नाम श्री अखिलेश अली जिन्ना रख दिया है।
भाजपा अध्यक्ष का कांग्रेस पर हमला
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी एक ऐसी पार्टी है, जहां सामने बैठा हुआ कर्यकर्ता कल को मंच पर प्रदेश का नेतृत्व कर सकता है। ये कांग्रेस पार्टी नहीं हैं, जहां पर आपको आगे बढ़ने के लिए एक परिवार में पैदा होना पड़ता है।
पार्टी को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है: नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं पथ के पथिक को रुकना नहीं, हमेशा चलते रहना है। पार्टी को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है। हम भाग्यशाली हैं कि भाजपा के इस भव्य कार्यालय को देख रहे हैं। मगर इस भव्य इमारत के पीछे भाजपा के उन कार्यकर्ताओं का योगदान है जो 10 साल पहले किराये के कमरे में पार्टी की विचार धारा को आगे बढा रहे थे।
भारतीय जनता पार्टी के लिए व्यक्ति नहीं, राष्ट्र सर्वोपरि: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बात कही थी-सिद्धांतहीन राजनीति मौत का फंदा होती है। आजादी के बाद मूल्यों और आदर्शों और भारत के प्रति सर्वस्व समर्पण करने वाला कोई दल है, तो वो है भारतीय जनता पार्टी। कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। प्रधानमंत्री और जेपी नड्डा की प्रेरणा से ही ऐसा संभव हुआ। अन्य दलों के लोग घरों में बैठे थे। भारतीय जनता पार्टी के लिए व्यक्ति नहीं, राष्ट्र सर्वोपरि है। जब कोरोना में पूरी दुनिया परेशान थी। लोग जान बचाने की कोशिश में लगे थे, तब भाजपा का कार्यकर्ता जान की परवाह किए बगैर मानवता की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा था: मुख्यमंत्री श्री
कार्यकर्ता कार्यालय और कोष सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता: स्वतंत्र देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने इस दौरान कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता कार्यालय और कोष सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है।
भाजपा के सभी जिला व क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के सभी जिला व क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन कर दिया गया है। 9 जिलों के पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन किया गया है। इनमें कानपुर देहात, हमीरपुर, प्रतापगढ़, कुंडा, पीलीभीत, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, कानपुर ग्रामीण, कानपुर दक्षिण शामिल हैं।