News Times 7
टॉप न्यूज़

देश की आजादी पर कंगना के बाद मणिशंकर अय्यर के बिगड़े बोल, कहा

विवादित बयान देकर चर्चा में बने रहना भारतीय राजनीती में नेताओ को बने रहना पसंद है और वह भी अगर देश से जुड़ा मुद्दा हो तो , मणिशंकर अय्यर का ताजा बयान देश की आजादी को लेकर है। अय्यर ने कहा कि पिछले सात सालों से हम अमेरिकियों के गुलाम बनकर रह गए हैं। एक सेमिनार में अय्यर ने कहा कि साल 2014 के बाद से हम अमेरिका के गुलाम हैं। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आजादी को लेकर विवादित बयान दिया था। एक टीवी चैनल शो के दौरान कंगना ने कहा कि हमें जो आजादी 1947 में मिली वो भीख में मिली थी। भारत को असली आजादी साल 2014 में मिली है।

भारत-रूस के बीच संबंध हुए कम- अय्यर
दिल्ली में भारत-रूस के रिश्तों को लेकर आयोजित सेमिनार में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि पिछले सात साल से हम देख रहे हैं कि गुटनिरपेक्षता की तो बात ही नहीं होती, शांति को लेकर कोई चर्चा नहीं होती है। अमेरिकियों के गुलाम बनकर बैठे हैं और उनके कहने पर हम चीन से बच रहे हैं। हम कहें कि चीन के सबसे करीब दोस्त तो आप ही हो। दरअसल, मणिशंकर अय्यर भारत-अमेरिका के बीच मजबूत हो रहे संबंधों को लेकर सवाल खड़े किए।Controversy: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान, बताया इस देश के  हम गुलाम - BBC Live

अय्यर का कहना था कि भारत और रूस के रिश्ते बरसों पुराने हैं। रूस ने भारत को हमेशा सहयोग किया है, लेकिन जब से मोदी सत्ता में आए हैं, ये रिश्ता कमजोर हुआ है। मणिशंकर अय्यर ने कहा कि 2014 तक रूस के साथ हमारे संबंध और व्यापार अच्छे थे, लेकिन पिछले सात सालों में काफी कम हो चुके हैं।

Advertisement

कंगना के बयान पर मचा बवाल
बता दें कि पिछले दिनों कंगना रनौत ने कहा था कि 1947 में भारत को मिली आजादी भीख की तरह था। देश को असली आजादी 2014 में मिली है। कंगना का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसे लेकर कंगना की खूब आलोचना भी हुई। लोगों ने इसे स्वतंत्रता सेनानियों का सरासर अपमान बताया और माफी मांगने की अपील की। हालांकि, कांगन रनौत ने माफी नहीं मांगी।Controversy: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान, बताया इस देश के  हम गुलाम - BBC Live

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com
Advertisement

Related posts

वडोदरा की हरणी झील में नाव डूबने से 14 लोगों की मौत, 10 छात्र घायल

News Times 7

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षक बहाली की प्रतीक्षा में बैठे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी

News Times 7

कर्नाटक में 5 उपमुख्यमंत्रीयों वाले अटकलों पर लगा विराम ,29 विधायक आज लेंगे मंत्री पद की शपथ

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़