News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

BJP कल जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट! अहम बैठक में लगेगी अंतिम मुहर

नई दिल्ली. भाजपा की आज को केन्द्रीय चुनाव समीति की अहम बैठक हो रही है. सूत्रों के मुताबिक करीब 100 उम्मीदवारों के नाम पर इस बैठक में अंतिम मुहर लगने वाली है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समीति की ये पहली बैठक है. शाम 6 बजे से बीजेपी मुख्यालय में होनेवाली इस बैठक में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत केन्द्रीय चुनाव समीति के अन्य सदस्य मौजूद हैं. बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची में ज्यादातर वो सीटें होंगी जिनमें भाजपा 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में हार गई थी. इसमें उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं.

सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, पंजाब, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, महाराष्ट्र की हारी हुई सीटें शामिल हैं. भाजपा ने ऐसी करीब 160 सीटे पहले से ही चुन कर रखी हैं. जिनमें या तो भाजपा जीत नहीं पाई थी या फिर बहुत कम वोटों से चुनाव जीती थी. इसलिए भाजपा करीब 1 साल पहले ही कलस्टर प्रभारी तैनात कर उनमें काम कर रही है. उन्हीं सीटो में से करीब 100 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन का काम हो चुका है.

इससे पहले बीजेपी की सभी राज्यों के कोर कमेटी की बैठक पिछले एक हफ्ते के दौरान हो चुकी है. इस बैठक में संबधित प्रदेशों से जुड़े सारे पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. जिसमें चुनाव से संबंधित अहम चर्चा की गई.

Related posts

चेन्नई टेस्ट का चौथे दिन में भारत का स्कोर 39/1 , आखिरी 1 दिन में बनाने होंगे 381 रन

News Times 7

हरियाणा में गृह मंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज से लड़ने का दिया मंत्र .

News Times 7

उत्तराखंड में बदल रहे मौसम चक्र ने बढ़ाई चिंता,खत्म होने की कगार पर 354 नदियां

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़