News Times 7
आंदोलनब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

न्यायिक जांच के मंजूरी पर किसानों और प्रशासन के बीच हुआ समझौता

हरियाणा के करनाल में चल रहे किसानो का धरना ख़त्म हो गया है एक किसान की मौत पर करनाल के हाइवे को जाम किए किसानो ने वहां रास्ता खाली कर दिया है ,28 अगस्त को बसताड़ा टोल पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज और एसडीएम आयुष सिन्हा के खिलाफ सख्त कार्रवाई समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच चल रहे टकराव पर विराम लग गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि आम सहमति से निर्णय हुआ है कि सरकार 28 अगस्त को हुई घटना की हाईकोर्ट के पूर्व जज से न्यायिक जांच करवाएगी। BIG BREAKING - करनाल में आंदोलनकारी किसानों और प्रशासन के बीच समझौता, इन  बातों पर बनी सहमति » Navdesh Timesजांच एक महीने में पूरी होगी। पूर्व एसडीएम आयुष सिन्हा इस दौरान छुट्टी पर रहेंगे। हरियाणा सरकार मृतक किसान सतीश काजल के दो परिजनों को करनाल में डीसी रेट पर सेंक्शन पोस्ट पर नौकरी देगी। इसके बाद किसान नेता गुरनाम सिंह ने करनाल में लाठीचार्ज के मामले पर चल रहे आंदोलन को खत्म करने का एलान कर दिया है।

करनाल प्रशासन और किसानों के बीच गतिरोध समाप्त, लाठीचार्ज मामले की होगी  न्यायिक जांच | न्यूजबाइट्स
शुक्रवार देर रात चली थी बैठक
इससे पहले शुक्रवार देर रात तक अफसरों और किसानों की बैठक चली। सरकार के निर्देश पर किसानों से बातचीत करने के लिए शुक्रवार को कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) देवेंद्र सिंह करनाल पहुंचे हुए थे। जबकि किसानों की ओर से इस बैठक में भाकियू हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी समेत पंद्रह सदस्यीय कमेटी के किसान नेता भी शामिल थे।

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

Agreement Done Between Farmers And Administration On Highway - हाइवे को  लेकर किसानों और प्रशासन के बीच हुआ समझौता | Patrika Newsडीसी की जांच से किसान संतुष्ट नहीं
लगभग चार घंटे तक चली इस बैठक में वायरल वीडियो में लाठीचार्ज की बात कर रहे एसडीएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई, इस मामले की न्यायिक जांच, मृतक किसान सुशील काजल के आश्रितों को मुआवजा व नौकरी,  और अन्य गंभीर घायल किसानों को मुआवजा इत्यादि की मांग पर किसान अड़े रहे। उधर, एसीएस देवेंद्र सिंह ने भी किसानों से हठधर्मिता छोड़कर इस समस्या के सकारात्मक हल की ओर बढ़ने की अपील की। इस पर किसानों नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार इस मामले की जांच करवाना चाहती है तो इसकी न्यायिक जांच करवाई जाए। मुख्य सचिव के आदेश पर डीसी करनाल द्वारा जो जांच की जा रही है, उससे किसान संतुष्ट नहीं है।किसान और गीडा प्रशासन के बीच तीसरे दिन भी नही बनी बात

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान किसानों को शांत करने के लिए इस प्रकरण की न्यायिक जांच करवाने के लिए अफसरों का रुख सकारात्मक दिखाई दिया। प्रकरण की जांच रिटायर्ड न्यायाधीश से करवाई जा सकती है। लेकिन अभी इस बात की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। बैठक में अन्य मांगों पर भी अफसरों की ओर से रुख सकारात्मक दिखाई दिया।

इसलिए हुआ था टकराव
28 अगस्त को किसानों ने करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता वाली भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक का विरोध करने का एलान किया था। इसके लिए किसान एकजुट भी हो गए थे। लेकिन शहर को पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह सील कर दिया था। इसलिए किसानों का जमावड़ा नेशनल हाईवे स्थित बसताड़ा टोल पर लग गया।टोहाना में प्रशासन और किसानों के बीच बनी सहमति, खत्म हुआ विरोध प्रदर्शन, अब  नहीं करेंगे जनप्रतिनिधियों के निजी कार्यक्रम का विरोध

वहीं पुलिस और किसानों के बीच टकराव हुआ और  पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। उधर, तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा का लाठीचार्ज करने का आदेश देते हुए का वीडियो वायरल हो गया। जिससे किसान नाराज हो गए। इसी के विरोध में 7 सितंबर को करनाल में किसान महापंचायत हुई। जिसके बाद उसी दिन शाम को हजारों किसानों ने लघु सचिवालय पर डेरा जमा दिया। मसले को निपटाने के लिए दो वार्ता बेनतीजा रह चुकी हैं। अब इस वार्ता से हल निकलने के आसार दिख रहे हैं।किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच समझौता, ट्रैक्टर-ट्रॉली होंगे जल्द वापस -  agreement between farmers and administration will be tractor trolley soon

Advertisement
निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

Advertisement

Related posts

कर्मयोगी अवार्ड से आरा में सम्मानित हुए न्यूज टाइम्स 7के पत्रकार सहनवाज अली

News Times 7

‘पेगासस’ बन सकता है विधानसभा चुनावों में सियासी मुद्दा

News Times 7

गुजरात निकाय चुनाव में AAP ने अहमदाबाद में दिल्ली मॉडल लाने का किया वादा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़