गरीबों की मदद करने में क्या बुराई? यह तर्क है राजद का पर जो तेजस्वी यादव का नोट बांटने वाला वीडियो वायरल हुआ उसपर विपक्ष हावी है, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिख रहे हैं कि अपने हाथ से महिलाओं को पांच-पांच सौ रुपये दे रहे हैं।
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566
दरअसल, तेजस्वी यादव गुरुवार को गोपालगंज दौरे पर थे। समर्थकों ने रास्ते भर उनका जमकर स्वागत किया। उन्होंने रास्ते में कुछ महिलओं को पांच-पांच सौ रुपए के नोट बांटे, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पीछे से कोई कहता है, कि ये लाल उन्हीं का है…. जिन्होंने लिखवा ली थी उनकी ज़मीन
बदले उसके चंद नोट के टुकड़े, आँचल में सबके डाल आया था…
लालू के लाल से पूछो गरीबी का माखौल क्यों उड़ाया… वोट को नोट क्यों दिखलाया
इंसानों की मज़बूरी का कुछ तो लिहाज़ कर लो…शर्म करलो बबुआ pic.twitter.com/xEYC6KaH8tAdvertisement— Neeraj kumar (@neerajkumarmlc) September 10, 2021
यह वीडियो राजद ने अपने आधिकारिक पेज पर भी पोस्ट किया है। वीडियो में रुपए देते समय तेजस्वी कह रहे हैं कि वे लालू प्रसाद के बेटे हैं। वहीं इस वीडियो पर जनता दल यूनाइटेड ने तीखा पलटवार किया है। जदयू प्रवक्ता ‘शर्म करो बबुआ’ कहकर निशाना साध रहा है। तो राजद का कहना है कि तेजस्वी यादव बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे थे।
जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी पर कसा तंज
जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी के पैसे बांटने वाले वीडियो पर तंज कसा। नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘पीछे से कोई कहता है कि ये लाल उन्हीं का है। जिन्होंने लिखवा ली थी उनकी जमीन बदले उसके चंद नोट के टुकड़े, आंचल में सबके डाल आया था। लालू के लाल से पूछो गरीबी का माखौल क्यों उड़ाया। वोट को नोट क्यों दिखलाया इंसानों की मजबूरी का कुछ तो लिहाज कर लो। शर्म करलो बबुआ’।
राजद ने दी सफाई
राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि बाढ़ पीड़ित महिलाएं मदद के लिए तेजस्वी यादव के पास आई थीं तो तेजस्वी यादव ने उन लोगों की मदद की। इसमें गलत क्या है? बाढ़ पीड़ितों की मदद करना क्या कोई गुनाह है। चितरंजन गगन ने कहा कि जदयू के पास तो कोई विकल्प है नहीं तो उनके नेता सिर्फ बयानबाजी करेंगे।
निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें – 9142802566 , 1Newstimes7@gmail.com