News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू व अटल बिहारी वाजपेयी को बताया भारतीय लोकतंत्र का आदर्श ,सलाह -सत्ता दल व विपक्ष को करना चाहिए आत्म निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सत्ता दल व विपक्ष को आत्म निरीक्षण की सलाह देते हुए ,पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय लोकतंत्र का आदर्श बताया,उन्होंने कहा की एक-दूसरे को सम्मान देकर लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। यह बात उन्होंने बुधवार को एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में कही।

BJP can never be Modi or Shah's party: Nitin Gadkari - Elections News
पंडित नेहरू का बड़ा योगदान, अटल जी की विरासत हमारी प्रेरणा 
संसद के मानसून सत्र के दौरान कृषि कानून बिल, तेल के दाम व पेगासस वायरस को लेकर विपक्ष की ओर से किए गए हंगामे पर गडकरी ने कहा कि अटल जी की विरासत हमारी प्रेरणा है और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारतीय लोकतंत्र में बड़ा योगदान दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा में अपने दिनों को याद करते हुए कहा कि उन दिनों मैं विपक्ष का नेता था और सदन को बाधित करने के लिए विपक्ष का नेतृत्व कर रहा था। इस दौरान मैं अटल जी से मिला तो उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह का आचरण सही नहीं है और जनता तक अपनी बात पहुंचाना भी महत्वपूर्ण है।

No politics in social service, help all:Gadkari to BJP workers | India News,The Indian Express
लोकतंत्र में भूमिका बदलती रहती है 
गडकरी ने कहा कि मैं भी पार्टी का अध्यक्ष रह चुका हूं। आज जो विपक्ष है वह कल सत्ता में था और आज जो सत्ता में है वह कल विपक्ष में बैठेगा। लोकतंत्र में हमारी भूमिका बदलती रहती है, इसलिए पार्टियों को आत्मपरीक्षण करने की जरूरत है। उन्होंने हाल ही में सदन में हुए हंगामे पर कहा कि मैं लंबे समय तक विपक्ष में काम कर चुका हूं। कहीं न कहीं सभी लोग मर्यादा का पालन करें। कांग्रेस पार्टी पर कहा कि एक मजबूत विपक्ष ही सफल लोकतंत्र का निर्माण करता है। सत्ता और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए हैं। लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का होना बहुत जरूरी है। नेहरू ने हमेशा अटल जी का सम्मान किया, वह कहते थे विपक्ष की आवश्यकता हमेशा रहेगी। कांग्रेस के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं। वे विपक्ष के रूप में मजबूत बनें और विचार के आधार पर जिम्मेदारी से काम करें। Modi speaks of the world as one family, Vajpayee showed us what it truly meant

Advertisement
निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com
Advertisement

Related posts

लोक आस्था के महान पर्व चैती छठ की आज से नहाय खाय के साथ हो रही शुरुआत

News Times 7

गुजरात चुनाव से पहले शाह का AAP पर तंज ,संभव है ‘आप’ उम्मीदवारों का नाम विजयी उम्मीदवारों की सूची में न मिले

News Times 7

बिहार में अपराधियों का तांडव ,दिनदहाड़े ICICI बैंक से 15 लाख रुपए लूट गए

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़