News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़श्रद्धांजलि

77वीं जयंती पर याद किये गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ,राहुल गांधी ने पुष्प चढ़ाकर पिता को किया याद

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 77वीं जयंती है जिन्हे राहुल गांधी ने पुष्प चढ़ाकर पिता को याद किया ,दिल्ली स्थित वीर भूमि पहुंचकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व पीएम और अपने स्वर्गीय पिता राजीव गांधी को उनकी जयंती की मौके पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।। इस मौके पर उनके साथ लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ गुलाम नबी आजाद, शक्ति सिंह गोहिल समेत कई अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहें। भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है। देशभर में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इस दिन सेवा और सद्भाव का कार्य करते हैं। Rajiv Gandhi Death Anniversary: सेवा-सद्भावना के तौर पर मनाई जा रही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि | Rajiv gandhi ...

भारत रत्न’ राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है। देशभर में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सद्भावना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद करते हैं। इस दौरान फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम, रन फॉर नेशन रक्तदान शिविर का कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित किए जाते हैं।Gandhi Family Pay Tribute To Former Pm Rajiv Gandhi On His Death Anniversary At Veer Bhumi - राजीव गांधी पुण्यतिथि: तमिलनाडु में कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी ...

राहुल गांधी ने धर्मनिरपेक्ष भारत के संदर्भ में अपने पिता के एक कथन को याद करते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘धर्मनिरपेक्ष भारत इकलौता ऐसा देश है जिसका अस्तित्व बना रह सकता है।’

Advertisement

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘राजीव जी की 77वीं जयंती पर उन्हें याद करता हूं। वह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने 21वीं सदी के लिए भारत को एक आकार दिया, जिन्होंने जीवन के हर क्षेत्र को छुआ जिससे सपने हकीकत में बदले, जिन्होंने नौजवानों, महिलाओं, पिछड़ों और गरीबों को सशक्त बनाया।’former Prime Minister Rajiv Gandhi 27th death anniversary congress leaders pay homage at Vir Bhumi

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया। वर्ष 1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com
Advertisement
Advertisement

Related posts

आंदोलन में मरने वाले किसानों की मदद पर बोली मोदी सरकार ,हमारे पास कोई रिकॉर्ड नहीं

News Times 7

15 अगस्त से पहले पाकिस्तान वेस्ड आतंकी और अराजक तत्व दिल्ली को दहलाने की रच सकते है साजिश

News Times 7

धर्मांतरण पर सख्त हुए CM योगी ,दोषियों के खिलाफ गैंगेस्टर ,NSA के तहत कार्रवाई कर आरोपियों की संपत्ति जब्त करने का आदेश

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़