News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

सरकार ने भी माना खाद्य तेलों के दाम साल भर में 52 फीसदी बढ़े

बढ़ती खुदरा महंगाई दर जिस प्रकार बढ़ी ,उसे सरकार ने भी माना की साल भर में 52 फीसदी महंगाई में बढ़ोतरी हुई है,        खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने उच्च सदन में दिए लिखित जवाब में कहा, कोरोना महामारी के चलते खाद्य तेलों और दालों समेत जरूरी वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं।

भारत में खाद्य तेलों के दाम लगातार बढ़ने का क्या कारण है ? - Quora
मंत्री द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते साल की तरह ही इस बार जुलाई में मूंगफली तेल के खुदरा दामों में महीने के हिसाब से औसत 19.24 फीसदी का इजाफा हुआ। वहीं, सरसों के तेल 39.03 फीसदी, वनस्पति 46.01 फीसदी, सोया तेल 48.07 फीसदी, सूर्यमुखी तेल 51.62 फीसदी और पाम तेल 44.42 फीसदी महंगा हो गया।

ये आंकडे़ 27 जुलाई 2021 तक के हैं। अश्विनी चौबे ने कहा, खाद्य तेलों के दामों में कमी लाने के लिए 30 जून, 2021 से कच्चे पाल तेल पर शुल्क में पांच फीसदी की कटौती कर दी गई थी, जो इस साल 30 सितंबर तक लागू रहेगी।

खाद्य एवं उपभोक्ता राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा में कहा, घरेलू उत्पादन स्थानीय मांग को पूरा करने में असमर्थ है और कमी को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर रहना पड़ता है।Edible oil: Rising prices of edible oils spoil kitchen budget: बढ़ रहे दाम  ने बिगाड़ा रसोई का बजट - Navbharat Times

उन्होंने कहा, खाद्य तेलों की कीमतें अन्य बातों के साथ-साथ मांग और आपूर्ति में असंतुलन, अंतरराष्ट्रीय कीमतों में वृद्धि, प्रतिकूल मौसम के कारण घरेलू उत्पादन में कमी, परिवहन लागत में वृद्धि, आपूर्ति टूटने से भी प्रभावित होती हैं

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

Related posts

परिसीमन आयोग का बड़ा फैसला जम्मू-कश्मीर में बढ़ेंगी विधानसभा की सात सीटें

News Times 7

PAK vs NZ: टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

News Times 7

एयर इंडिया पर बड़ा साइबर अटैक,45 लाख पैसेंजर्स के डाटा लीक,नाम, जन्म तारीख, पासपोर्ट टिकट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी शामिल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़