News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

सिमा विवाद में फसें मुख्यमंत्री मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज की FIR

सिमा विवाद का मसला अभी सुलझता नजर नहीं आ रहा है क्योकि सिमा विवाद में मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ FIR दर्ज की है, राज्य पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) जॉन एन ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास और आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

उन्होंने कहा कि सीमांत नगर के पास मिजोरम और असम पुलिस बल के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद सोमवार देर रात को राज्य पुलिस द्वारा वैरेंगते थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. उन्होंने बताया कि असम पुलिस के 200 अज्ञात कर्मियों के खिलाफ भी मामले दर्ज किये गए हैं.

सीमा विवाद: मिजोरम में हिंसक झड़पों को लेकर असम के मुख्यमंत्री, 6 शीर्ष  अधिकारियों पर मामला दर्ज | abhishek times news

असम पुलिस ने मिजोरम सरकार के छह अधिकारियों को तलब किया
उधर, असम पुलिस ने कोलासिब जिले के पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त समेत मिजोरम सरकार के छह अधिकारियों को धोलाई पुलिस थाने में सोमवार को पेश होने के लिए समन किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.असम पुलिस के एक सूत्र ने शुक्रवार को कहा कि इन अधिकारियों को 28 जुलाई को समन जारी किये गये थे. इससे दो दिन पहले कछार जिले के लैलापुर में असम और मिजोरम पुलिस बलों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था, assam news: assam mizoram border dispute news: असम मिजोरम सीमा विवाद न्‍यूज  लेटेस्‍ट अपडेट - Navbharat Timesजिसमें असम पुलिस के पांच कर्मी और एक निवासी की मौत हो गई थी जबकि 50 से अधिक अन्य घायल हो गए थे. इस मामले के संबंध में एक मामला धोलाई पुलिस थाने में दर्ज है.कछार के पुलिस उपाधीक्षक कल्याण कुमार दास द्वारा सभी अधिकारियों को जारी अलग-अलग समन में कहा गया, ‘एक उचित और विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हुई है कि आपने कथित संज्ञेय अपराध किया है.’ इस बारे में संपर्क करने पर कछार की पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर ने समन के बारे में पुष्टि की लेकिन अधिक विवरण देने से इंकार कर दिया.

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

एआईडीएमके, बीजेपी और सहयोगी दल मिलकर लड़ेंगे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव

News Times 7

भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात,कहा -केजरीवाल मेरे भी मुख्यमंत्री

News Times 7

आज बंध रहे तेजस्वी बंधन सूत्र में, सगाई नहीं आज हो रही है तेज की शादी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़