News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात,कहा -केजरीवाल मेरे भी मुख्यमंत्री

नई दिल्ली. मंगलवार को दिल्ली में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. दिल्ली सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और इजराइल मानवता के कल्याण और शांति सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं. बयान के मुताबिक, केजरीवाल और गिलोन ने समय के साथ दिल्ली और इजराइल के बीच संबंधों को और बढ़ाने के संबंध में चर्चा की.

बयान में कहा गया, ”उन्होंने दोनों देशों के साझा समृद्ध इतिहास के बारे में बात करने के साथ ही इन्हें और मजबूत बनाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की. दोनों ने इस बात पर भी विचार-विमर्श किया कि कैसे दिल्ली और इजराइल सकारात्मक प्रगति की दिशा में काम करने में एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं.” बयान में गिलोन के हवाले से कहा गया, ” मैं दिल्ली में रहता हूं, ऐसे में केजरीवाल मेरे भी मुख्यमंत्री है. मैं उनसे मुलाकात करके बेहद खुश हूं.”

Related posts

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए जरुरी खबर ,15 जनवरी से बदलेंगे कई नियम

News Times 7

लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव की कल दिल्ली में होगी सगाई

News Times 7

आखिर क्यों नवरात्रि में महिलाएं हों या पुरुष, 9 दिनों में इन नौ रंग के कपड़े पहनकर करनी चाहिए मां की पूजा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़