News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

अफसरों की मनमानी से परेशान नीतीश कुमार के मंत्री ने किया इस्तीफे का एलान बोले अब नहीं सह सकता अपमान

कोई शक नहीं की बिहार में नितीश कुमार की सरकार में अफसरशाही नहीं है और अफसरशाही से नेता ,मंत्री से लेकर जनता तक परेशान है नया मामला सरकार में रहते मंत्री का है, नीतीश कैबिनेट के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने गुरुवार को अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी। Bihar Minister Madan Sahani going to resign from CM Nitish cabinet | मदन  सहनी ने कहा- जो काम हमारा, वो अफसर कर रहे; पटना में घर और कार मिलने से कोई  मंत्रीउन्होंने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि मैं अफसरों के तानाशाही रवैये की वजह से इस्तीफा देने का मन बना रहा हूं। सहनी का कहना है कि अधिकारी तो अधिकारी विभाग के चपरासी भी मेरी बात नहीं सुनते हैं। ऐसे में मैं पार्टी में बना रहूंगा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बताए रास्ते पर चलता रहूंगा, लेकिन मंत्री पद से त्यागपत्र दे दूंगा।बिहार में कोरोना तोड़ रहा सारे रिकॉर्ड, मंत्री से लेकर अधिकारी तक हो रहे  संक्रमित

सहनी ने कहा, मैं सालों से परेशानी और यातना झेल रहा हूं। मैं सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए मंत्री नहीं बना हूं, जनता की सेवा करने के लिए बना हूं। ऐसे में जब मैं जनता का काम ही नहीं कर पाऊंगा तो मंत्री रहकर क्या करूंगा। उन्होंने कहा कि यह कोई  जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं है। लंबे समय तक अधिकारियों से परेशान होने के बाद मैंने यह कदम उठाया है। सहनी ने कहा कि लोग कहते हैं कि नेता चोर हैं और मैं कहता हूं कि अधिकारी चोर हैं।छवि

मांझी बोले, अधिकारी नहीं मानते नेताओं की बात
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने इसे लेकर कहा कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन यह सच है कि कई प्रशासनिक अधिकारी (नेताओं की बात को) प्रमुखता नहीं देते हैं। मैं विधायकों की संयुक्त बैठक में यह मुद्दा उठा चुका हूं। मांझी ने शराब बंदी को लेकर कहा कि इसे लागू करने में कुछ कमियां हैं। गरीबों को जेल भेज दिया जाता है। लेकिन अमीर आराम से शराब का सेवन कर रहे हैं। इस समय दो लाख से ज्यादा लोग जेलों में हैं।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

Related posts

यमुना सफाई के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने तय की डेडलाइन,अब युद्ध स्‍तर पर होगा काम

News Times 7

मेरठ में पुलिस और बदमाशों के साथ सुबह-सुबह ठायं -ठायं ,जमकर हुई फायरिंग

News Times 7

बिहार मे मुख्यमंत्री सहीत सभी विधायकों और मंञीयों और 8 लाख कर्मचारियों की सैलरी रूकी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़