News Times 7
Otherकोरोनाब्रे़किंग न्यूज़

मानवता हुई शर्मसार, पिता की मौत पर बेटों ने नही दिया कंधा, JCB मशीन से दफन हुई लाश

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में मानवता उस वक्त शर्मसार हुई जब एक कोरोना से मृत पिता को उनके तीन बेटों ने कंधा देने से इनकार कर दिया ,मृतक के तीन बेटे थे लेकिन किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई। इतना ही नहीं पिता को कंधा देने की बजाय बेटों ने जेसीबी बुलवाकर गड्ढा खोदकर उनके शव को मिट्टी के नीचे दबा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरे क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो।

दरअसल, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के थाना बेलहर क्षेत्र का है। यहां राम ललित नामक व्यक्ति की तबीयत काफी दिनों से खराब थी। उसके तीन बेटे थे। बेटों ने उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल भर्ती करवाया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। हालांकि कई दिनों बाद भी उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।जेसीबी पर रखा शव।

डॉक्टरों ने उसे कोरोना संक्रमित बता दिया। ऐसे में बेटे कोरोना की बात सुनकर अवाक रह गए। उन्होंने कहीं और इलाज कराने की बात कहकर पिता की अस्पताल से छुट्टी करवा दी और उन्हें लेकर घर आ गए। कुछ दिन बाद ही मरीज की मौत हो गई।

मरीज की मौत होने के बाद परिजनों ने उसके शरीर को छूने की जरूरत नहीं समझी। गांव के कुछ लोग आगे आए लेकिन परिजनों ने कोरोना का हवाला देकर उन्हें मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने जेसीबी मंगवाकर एक गड्ढा खुदवाया और उसी जेसीबी पर शव को रखकर गड्ढें में दफन कर दिया।

पड़ोसियों ने बताया कि मृतक काफी दिनों से टीबी का मरीज था, जिससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ चुकी थी। बच्चों ने उसे कोरोना संक्रमित समझकर मुखाग्नि देने से इनकार कर दिया और उन्हें जेसीबी के माध्यम से जमीन में दफन करवा दिया।गांव के बाहर खेत में किया शव को दफन।वहीं मृतक के बेटों ने बताया कि निजी अस्पताल ने उन्हें कोरोना बताया था। लोगों की सुरक्षा को दिखते हुए शव को किसी को छूने नहीं दिया गया। पिता को गांव के बाहर खेत में दफन कर दिया गया है। बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

Related posts

मध्य प्रदेश के खरगोन बस हादसा मे अब तक 24 यात्रियों की मौत, आरटीओ सस्पेंड

News Times 7

बिहार में जातीय जनगणना का मुद्दा चढ़ा परवान ,नितीश ने फेका प्रधानमंत्री पर बात – कहा बुलावे का इन्तजार है

News Times 7

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनीपुर एगरा में बम बनाने की अवैध फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट में नौ लोगों की मौत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़