हर दिन कोरोना का रिकॉर्ड टूटता जा रहा है कोरोना से मची दहशत हिंदुस्तान ही पूरे विश्व को दहला चुका है जिस प्रकार कोरोना रोज हजारों की जान जा रही है वह दिन दूर नहीं जिस दिन हर एक घर में कोरोनावायरस पाया जाएगा यह हम नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े कहते हैं

क्योंकि शहर शहर जगह-जगह लाकडाउन के बाद भी हर रोज कोरोना के आंकड़े बढ़ना ये संकेत सही नहीं है ,बीते दिन दुनिया में 14,278 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई। इनमें 3,980 मौतें सिर्फ भारत में ही रिकॉर्ड की गईं। यानी दुनिया में महामारी की वजह से हुई हर चौथी मौत भारत में ही दर्ज की गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि पिछले 24 घंटे में यहां 3 लाख 30 हजार 525 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4.12 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,980
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.30 लाख
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.10 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 1.72 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 2.30 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 35.62 लाख
-
कोरोना अपडेट्स
- कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केरल में 6 मई सुबह 6 बजे से 16 मई तक लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने गुरुवार को इसका ऐलान किया।
- रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या के मामले में अब महाराष्ट्र के बाद दो राज्य कर्नाटक और केरल भी डराने लगे हैं। कर्नाटक में बुधवार को रिकॉर्ड 50 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं वहीं केरल में भी 41,953 लोग पॉजिटिव हुए हैं।
- ब्रिटेन गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल के दो मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हैं। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन हालात में अब जयशंकर G-7 समेत अन्य कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे।
- दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 181 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। राजधानी की पुलिस में अभी 3 हजार कोरोना प्रभावित जवानों का इलाज चल रहा है। पिछले साल 12 हजार जवान पॉजिटिव हुए थे। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने जवानों से वर्चुअली बात की।
निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें – 9142802566 , 1Newstimes7@gmail.com
- कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केरल में 6 मई सुबह 6 बजे से 16 मई तक लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने गुरुवार को इसका ऐलान किया।
Advertisement
Advertisement