24 घंटे के अंदर देश में 2 लाख 56 हजार 828 लोग संक्रमित पाए गए। रविवार को 1.75 लाख से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए थे। पहली बार रिकॉर्ड 1 लाख 54 हजार 234 लोग ठीक भी हुए। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 18 अप्रैल को 1.43 लाख लोग रिकवर हुए थे।
उधर, दुख की बात ये है कि संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1.80 लाख के पार हो गया। अब तक 1 लाख 80 हजार 550 लोग जान गंवा चुके हैं। हर दिन हो रहीं मौतों के मामले में भारत एक बार फिर से टॉप पर पहुंच गया है। दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे पर अमेरिका है। ब्राजील में अभी हर दिन करीब 1,500 लोगों की मौत हो रही हैं, जबकि अमेरिका में यह आंकड़ा 400-600 के बीच रह रहा है। भारत में सोमवार को 1,757 मरीजों की मौत दर्ज की गई।
78.37% नए मरीज देश के 10 राज्यों से मिले
सोमवार को 78.37% यानी 2.01 लाख से ज्यादा मरीजों की पहचान देश के 10 राज्यों में हुई। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 58,924 संक्रमित पाए गए। उत्तर प्रदेश में 28,211, दिल्ली में 23,686, कर्नाटक में 15,785, केरल में 13,644, छत्तीसगढ़ में 13,834, मध्यप्रदेश में 12,897, तमिलनाडु में 10,941, राजस्थान में 11,967, गुजरात में 11,403 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.56 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल मौत: 1,757
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.75 लाख
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.53 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 1.31 करोड़
- अब तक कुल मौत: 1.80 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 20.24 लाख
निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें – 9142802566 , 1Newstimes7@gmail.com