News Times 7
Otherब्रे़किंग न्यूज़

‘वर्ल्ड सिटीज कल्चर फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

‘वर्ल्ड सिटीज कल्चर फोरम (विश्व शहर सांस्कृतिक मंच) में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ,वे इस मंच के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने भारतीय संस्कृति पर देश का पक्ष रखेंगे। लंदन के मेयर सादिक खान ने इसके लिए न्योता भेजा है। वर्ल्ड सिटीज कल्चर फोरम पर दिल्ली और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सीएम केजरीवालफोरम में लंदन, टोक्यो और न्यूयॉर्क सहित दुनिया भर के 40 शहर शामिल हैं। इन शहरों को अपनी संस्कृतियों के माध्यम से पूरी दुनिया में एक विशेष पहचान हासिल करने का गौरव हासिल है। इस साल इस कार्यक्रम की थीम ‘द फ्यूचर ऑफ कल्चर’ रखी गई है। यह कई विनाशकारी चुनौतियों और कोरोना संकट के मद्देनजर दिल्ली की संस्कृति को एक बार पुन: स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी।Lagos Joins World Cities Culture Forum THISDAYLIVEदिल्ली को बनाएंगे सांस्कृतिक केंद्र
इस प्रतिनिधित्व पर टिप्पणी करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि संस्कृतियों  में वैश्विक समस्याओं से निबटने की अद्भुत क्षमता होती है। ये उपाय पूरी तरह प्राकृतिक तरीकों से सुसज्जित होते हैं जो बाद में पर्यावरण की दृष्टि से भी समस्या का कारण नहीं बनते हैं। यही कारण है कि वे चाहेंगे कि दिल्ली पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति के केंद्र के रूप में जानी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली को भारत की संस्कृतियों का केंद्र बनाने के लिए हर संभव उपाय करेगी। World Cities Cultural Forum: दिल्ली और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - Kejriwal to represent Delhi, India at World Cities Cultural Forum | Dailynews

मेयर सादिक खान ने न्योता भेजा
लंदन के मेयर सादिक खान से मिले निमंत्रण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण दौर में यह प्रासंगिक विषय है। दुनिया भर के लोगों ने अलगाव में संघर्ष किया है, यह कला और संगीत ने ही हमें जुड़े रहने और संकट से निपटने में मदद की है। उन्होंने कहा कि रचनात्मकता ने कोविड-19 से निपटने के लिए दुनिया को उम्मीद और शक्ति प्रदान की है।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार UP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें -9142802566 , 1Newstimes7@gmail.com

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

चारा घोटाले के मामले में जमानत मिलने के बाद भी लालू प्रसाद यादव की रिहाई तीन मई तक

News Times 7

बिहार के भागलपुर जिले में टिफिन बम ब्लास्ट 7 साल के बच्चे की मौत मौके पर अफरातफरी

News Times 7

महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे ने छिने बागी मंत्रियों के विभाग

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़