News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

भाजपा को दुनिया में ‘सबसे बड़ी लुटेरी पार्टी- ममता बनर्जी

शनिवार को प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा की जमकर आलोचना की। उन्होंने भाजपा को दुनिया में ‘सबसे बड़ी लुटेरी’ पार्टी तक बता डाला। उन्होंने कहा कि उसे राज्य में कभी भी सत्ता में नहीं आने देना चाहिए।पूर्वी मिदनापुर जिले के हल्दिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने भगवा पार्टी पर दंगों की साजिश रचने, लोगों की हत्या करने तथा दलित लड़कियों को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया।भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी लुटेरी, उसे कभी भी सत्ता में नहीं आने देना चाहिए: ममताउन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी ‘तोलाबाज’ है.. देखिए पीएम केयर फंड के तहत उसने कितना पैसा इकट्ठा किया। अगर पश्चिम बंगाल के लोग शांति चाहते हैं और दंगों से मुक्त राज्य चाहते हैं तो तृणमूल कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में 27 मार्च से चुनाव होंगे।सुवेंदु अधिकारी पर भी साधा निशाना
ममता बनर्जी ने रैली में अधिकारी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान का शुक्र है कि ‘मीर जाफरों’ (बागियों) ने (टीएमसी) छोड़ दी। अब जाकर मुझे सुकून मिला है। हम बच गए। टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने खेजुरी में एक रैली में कहा कि सामंती जमींदारों की पार्टी भाजपा ने लाखों करोड़ों रुपये धन चुरा लिए। West bengal cm mamata banerjee tmc leader election rally Pm narendra modi | PM मोदी पर ममता बनर्जी का पलटवार, सामंती जमींदार से की भाजपा सरकार की तुलना | Hindi News, देश

उन्होंने कहा कि भाजपा को नोटबंदी के धन, पीएम केयर्स फंड को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने खेजुरी में लोगों से अपील की कि आप इस तरह से खेल खेलिए कि भाजपा देश से बाहर हो जाए।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार UP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें -9142802566 , 1Newstimes7@gmail.com

Related posts

शहीद जनरल बिपिन रावत को नाम आखो से विदाई देने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ,राहुल गाँधी ,सहित राकेश टिकैत

News Times 7

दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ा, अब सफर होगा महंगा. DMRC ने 1 से 4 रुपए तक बढ़ोतरी की. कोविड नुकसान, कर्ज चुकाने और रखरखाव के खर्च को वजह बताया

News Times 7

भूकंप के झटकों से दहला दिल्ली, केंद्र अफगानिस्तान, तीव्रता 7.7

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़