News Times 7
नौकरीब्रे़किंग न्यूज़

1 लाख नौकरियों का किया ऐलान, बोले- बदलेंगे 10 करोड़ जिंदगियां….

सोनू सूद बीते लंबे समय से अपनी दरियादिली के चलते सुर्खियों में हैं. एक्टर कोरोना के बीच परेशान गरीब परिवारों की मदद करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. फिर चाहे वह विदेश में फंसे छात्रों को स्वदेश लाने का काम हो या फिर किसान को ट्रेक्टर देने या छात्रों को ऑनलाइन क्लासेस के लिए मोबाइल उपलब्ध कराना. लेकिन, अब सोनू सूद ने जो कदम उठाया है, उससे एक-दो नहीं बल्कि करीब 10 करोड़ लोगों की मदद होगी.सोनू सूद का बड़ा ऐलान, प्रवासी मज़दूरों के लिए करेंगे नौकरी का इंतज़ाम, ऐसा  है प्लान - Sonu sood will arrange jobs for migrant laborers actor announces  on twitter - Latest News

दरअसल, सोनू सूद ने अपना एक महत्वाकांक्षी प्लान ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे वह देश के 1 लाख बेरोजगार लोगों को नौकरी देंगे. सोनू सूद के इस ऐलान के बाद उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है. सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा है- ‘नया साल, नई उम्मीदें. नई नौकरी के अवसर और उन अवसरों को आपके करीब लाते, नए हम. प्रवासी रोजगार अब है गुडवर्कर. आज ही गुडवर्कर एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और बेहतर कल की उम्मीद करें.’सोनू सूद देंगे रोजगार, खुद कमाओ घर चलाओ का बड़ा ऐलान, बोला-मकसद इंडिया को  बनाना है | LCTV NEWS HINDI

इसके साथ ही सोनू सूद ने एक इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए एक लिंक भी शेयर किया है. सोनू सूद के मुताबिक, इस ऐप के जरिए वह 10 करोड़ लोगों की जिंदगी बदलने की कोशिश कर रहे हैं. नौकरी की तलाश में जुटे बेरोजगारों में सोनू सूद के इस ट्वीट को देखने के बाद नया उत्साह भर गया है. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए सोनू सूद के इस साहसिक कदम की तारीफ की है.
इसके अलावा एक्टर ने झारखंड की एक शूटर की मदद का भी ऐलान किया है. सोनू सूद ने इस शूटर को जर्मन राइफल देने का वादा किया है. उन्होंने हमेशा की तरह सोशल मीडिया के जरिए धनसार की रहने वाली महिला खिलाड़ी कोनिका लायक की मदद का ऐलान किया है.

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार UP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें -9142802566 , 1Newstimes7@gmail.com

Related posts

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द होने से हैदराबाद की उम्मीदें खत्म,आईपीएल 2025 से बाहर

News Times 7

बागपत जिले में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष का महिला से गंदी बात करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

News Times 7

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट और 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों के लिए भी आज वोटिंग

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़