News Times 7
Other

असम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वहीं गृहमंत्री अमित शाह आज से असम और पश्चिम बंगाल से चुनाव प्रचार करेंगे शुरू,ममता करेंगी रोड शो

आज गृहमंत्री अमित शाह आज से असम और पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वहीं, राजनाथ सिंह भी असम में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। उधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दोपहर को रोड शो करेंगी। ममता व्हीलचेयर पर ही रोड शो करेंगी। कोरोना से लड़ाई में हमसे गलती हुई होगी लेकिन विपक्ष ने क्या किया: अमित शाह

अमित शाह की जनसभाएं 
अमित शाह इस दौरान जनसभाओं और अन्य राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा के अनुसार शाह असम के मार्घेरिटा और नाजिरा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उसके बाद वे पश्चिम बंगाल रवाना हो जाएंगे, जहां शाम को वे खड़गपुर में आयोजित होने वाले रोड शो में भाग लेंगे। Opposition Shocked By Pm Modi And Amit Shah Master Stroke - मोदी-शाह के  मास्टर स्ट्रोक से विपक्ष हतप्रभ, चर्चा 35-ए की खत्म हो गया 370 - Amar Ujala  Hindi News Live

केंद्रीय मंत्री सोमवार को पश्चिम बंगाल के झारग्राम और रानीबंधा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और उसके बाद गुवाहाटी के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस दौरान बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक हिंसा के शिकार हुए 129 पार्टी कार्यकर्ताओं के परिजनों से भी मिलेंगे। रैलियों का महारविवार: ममता-शाह का रोड शो, राजनाथ सिंह का मिशन असम...आज की  बड़ी खबरें - today s big news-mobile

राजनाथ जाएंगे असम
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के लिए असम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। वह बिश्वनाथ और गोलाघाट जिलों में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिंह की इनमें से दो रैलियां गोहपुर में चाय बागानों में होगी। गोहपुर एक ऐतिहासिक स्थान है, जो भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़ा हुआ है।

रक्षा मंत्री की एक रैली बिश्वनाथ निर्वाचन क्षेत्र के तहत सदरु टी एस्टेट में और एक अन्य रैली डेफलाघुर टी एस्टेट में संबोधित करेंगे। इस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद बोर्थाकुर चुनाव लड़ रहे हैं।Rajnath Singh Appeal To Farmers: राजनाथ की अपील- नए कृषि कानूनों को एक-दो  साल देखें, लाभकारी नहीं होने पर... - Rajnath singh appeal to farmers will  amend farm laws if it is

राजनाथ सिंह की तीसरी रैली गोहपुर में भाजपा उम्मीदवार उत्पल बोरा के लिए होगी, जो असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य रिपुन बोरा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। रक्षा मंत्री गोलाघाट जिले के डेरगांव में एक रैली को संबोधित करेंगे, जहां वह असम में भाजपा के सहयोगी अगप उम्मीदवार भाबेंद्र नाथ भराली के लिए प्रचार करेंगे।ममता ने नंदीग्राम से दाखिल किया नामांकन, पहले 2 किमी लंबा रोड शो कर दिखाई  ताकत

ममता का रोड शो
वहीं, टीएमसी सुप्रीमो व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज कोलकाता में गांधी मूर्ति से हाजरा तक व्हीलचेयर पर रोड शो करेंगे।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें -9142802566 , 1Newstimes7@gmail.com

Related posts

RJD नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की हालत बिगड़ी

News Times 7

देश के नए 50वें चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने दिलाया देश को भरोसा कहा शब्दों से नहीं काम से दिलाऊंगा देश को भरोसा

News Times 7

BJP के सुधांशु त्रिवेदी निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़