News Times 7
टॉप न्यूज़राजनीति

तेजस्वी यादव ने कहा कि ये सरकार तानाशाही है, बिहार की विधानसभा जदयू और भाजपा का कार्यालय बन गया है

भू-राजस्व मंत्री रामसूरत राय के इस्तीफे की मांग को लेकर विधानसभा में हंगामा हुआ। वहीं तेजस्वी यादव समेत कई विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन किया और राजभवन तक पैदल मार्च भी निकाला। तेजस्वी यादव ने सरकार को तानाशाह करार देते हुए कहा कि सरकार सदन में हमें हमारे विचार रखने नहीं दे रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि ये सरकार तानाशाही है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की विधानसभा जदयू और भाजपा का कार्यालय बन गया है।Image

राजद विधायकों का आरोप है कि शराबबंदी कानून के बावजूद मुजफ्फरपुर में रामसूरत राय के स्कूल से शराब बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में रामसूरत राय को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

तेजस्वी यादव ने कहा कि सदन में हमें दो मिनट तक नहीं बोलने दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार थक चुके हैं और उनसे बिहार संभल नहीं रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि दो मिनट भी विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने मंत्री को लेकर सबूत पेश किए हैं, सरकार इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? तेजस्वी यादव ने शनिवार सुबह ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रामसूरत राय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। तेजस्वी ने विधानसभा को बताया जदयू और भाजपा का कार्यालय, कहा – बोलने नहीं  देती सरकार | WeForNewsHindi | Latest, News Update, -Top Story

तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि रामसूरत राय के स्कूल के प्राध्यापक ने ही स्कूल में शराब की सूचना पुलिस को दी थी और पुलिस ने उन्हें ही गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

लालू के लाल ले डूबेंगे पार्टी ,क्योकि जगदानंद सिंह को पशुपति पारस ने दिया ऑफर, तेज प्रताप ने किया अपमान, साथ आएं तो करेंगे सम्मान

News Times 7

बिहार के दरभंगा मे दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से 5 लोगों की मौत, कुछ ने तैरकर बचाई जान

News Times 7

इन राज्यों में होगी भारी बारिश, चक्रवाती तूफान ‘निवार’ मचाएगा तबाही…

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़