News Times 7
Other

सरकारी तेल कंपनियों का ऐलान ,आज बढ गया रसोई गैस का दाम, जानें कितना बढा

अब रसोई गैस की बढ़ती कीमतें परेशान करने वाली होंगी क्योंकि आज सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है,रसोई गैस को लेकर बहुत जल्द होगा बड़ा ऐलान ? जानें क्या है सच

 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 25 रुपए तक का इजाफा किया गया है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर अब 25 रुपए महंगा होकर 819 रुपए हो गया है, पहले ये 794 रुपए था। 2021 में ही रसोई गैस सिलेंडर 125 रुपए महंगा हुआ है। 1 जनवरी को इसकी कीमत 694 रुपए थी जो अब 819 रुपए है।

फरवरी में तीन बार महंगा हुआ था सिलेंडर

फरवरी में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 3 बार बढ़े थे। सरकार ने 4 फरवरी को LPG के दाम में 25 रुपए का इजाफा किया था। उसके बाद 15 फरवरी को 50 रुपए और 25 फरवरी को 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।LPG cylinder price hikes, know the new rates | नए साल का स्वागत महंगाई से  कीजिए, LPG के दाम बढ़े, जानिए क्या हैं ताजा रेट | Hindi News,

1 दिसंबर से अब तक 225 रुपए महंगा हुआ
1 दिसम्बर को घरेलू गैस सिलेंडर 594 रुपए से बढ़कर 644 रुपए हुए थे। 1 जनवरी को फिर से 50 रुपए बढ़ाए गए, जिसके बाद 644 रुपए वाला सिलेंडर 694 रुपए हो गया। 4 फरवरी को की गई बढ़ोत्तरी के बाद इसकी कीमत 694 रुपए से बढ़कर 719 रुपए हो गई है। 15 फरवरी को 719 रुपए से 769 रुपए हुई और 25 फरवरी को 25 रुपए दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपए से 794 रुपए पर आ गई थी। अब आज की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 819 रुपए पर पहुंच गई है।

दिसंबर में भी दो बार बढ़े थे दाम
जनवरी में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि दिसंबर में दो बार कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। दिसंबर में दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 91.50 रुपए मंहगा हुआ था। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए का इजाफा हुआ था।LPG cylinder price hikes, know the new rates | नए साल का स्वागत महंगाई से  कीजिए, LPG के दाम बढ़े, जानिए क्या हैं ताजा रेट | Hindi News,

सरकार 12 गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देती है
सरकार एक साल में प्रत्येक गैस कनेक्शन के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। ग्राहक को हर सिलेंडर पर सब्सिडी समेत कीमत चुकानी होती है। बाद में सब्सिडी का पैसा खाते में वापस आ जाता है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर लेना चाहते हैं तो उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदना होता है।LPG cylinder price hikes, know the new rates | नए साल का स्वागत महंगाई से  कीजिए, LPG के दाम बढ़े, जानिए क्या हैं ताजा रेट | Hindi News,

तेल कंपनियां हर महीने LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इनमें बढ़ोतरी या कमी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और अमेरिकी डॉलर के एक्सचेंज रेट पर निर्भर करती है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर भी हुआ महंगा
19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर 90.50 रुपए महंगा हुआ है। अब दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 1614 रुपए हो गई है। उसी तरह मुंबई का रेट अब 1563.50 रुपए प्रति सिलिंडर हो गया है।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें -9142802566

Related posts

सलमान खान ने रचाई शादी

News Times 7

नवजोत सिंह सिद्धू के बदली सियासी सुर, इमरान खान को बताया ‘बड़ा भाई’, BJP हुई हमलावर

News Times 7

भागवत कथा वाचक तरुण मुरारी बापू ने महात्मा गांधी को कहा देशद्रोही ,प्राथमिकी दर्ज

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़