News Times 7
Other

नवजोत सिंह सिद्धू के बदली सियासी सुर, इमरान खान को बताया ‘बड़ा भाई’, BJP हुई हमलावर

करतारपुर साहिब में मत्था टेकने से पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू के सुर बदल गए और बातो ही बातो में उन्होंने पकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा भाई बताया ,कांग्रेस नेता द्वारा इमरान खान की तारीफ पर बीजेपी ने नाराजगी जताई है. बता दें कि सिद्धू लगातार करतारपुर कॉरिडोर को लेकर इमरान खान की तारीफ करते रहे हैं. करतारपुर गलियारा पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक से जोड़ता है. गुरु नानक देव की जयंती के मौके करतारपुर गलियारा इसी हफ्ते खोला गया है. कोरोना के चलते करतारपुर साहिब गुरुद्वारे तक तीर्थयात्रा मार्च 2020 में निलंबित कर दी गई थी.करतापुर पहुंचे सिद्धू ने PAK पीएम इमरान खान को बताया बड़ा भाई, बीजेपी ने  घेरा - navjot singh sidhu pakistan kartarpur corridor imran khan congress  bjp ntc - AajTak

बीजेपी के प्रवक्ता अमित मालवीय ने ट्विटर पर सिद्धू के खिलाफ हमला करते हुए लिखा, ‘राहुल गांधी के चहेते नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना ‘बड़ा भाई’ कहते हैं. पिछली बार उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा को गले लगाया था, उनकी जमकर तारीफ की थी. लिहाजा इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि गांधी भाई-बहनों ने अनुभवी अमरिंदर सिंह के बदले पाकिस्तान से प्यार करने वाले सिद्धू को चुना.’

सीएम चन्नी के साथ नहीं गए सिद्धू
इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट सदस्यों के साथ गुरुद्वारे में मत्था टेका था. हालांकि, उस दौरान ‘जत्थे’ में सिद्धू शामिल नहीं हो सके थे. सिद्धू ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी पाकिस्तान यात्रा को याद किया था. इस दौरान उन्होंने धार्मिक स्थल की झलकियां भी दिखाई थी. सिद्धू ने वीडियो में पाकिस्तान की यात्रा के दौरान कई स्थानों का जिक्र किया. उन्होंने इस वीडियो को ‘द करतारपुर स्टोरी’ नाम दिया था.नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने सलाहकारों को किया तलब, कश्मीर और पाकिस्तान पर  दिया था विवादित बयान

इमरान ने की सिद्धू की तारीफ
कोविड-19 के कारण 20 महीने के अंतराल के बाद करतारपुर साहिब कॉरिडोर के फिर से खुलने के बाद, पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने दोनों देशों के बीच सिख तीर्थयात्रा का रास्ता खोलने में सिद्धू की भूमिका की तारीफ की http://kartarpurcorridor.com वेबसाइट पर कहा गया है कि गलियारे का विचार इमरान खान ने सिद्धू के साथ साझा किया था.

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

बढ़ती महंगाई को लेकर ममता बनर्जी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना कहा – ’11 दिन में 13 बार तेल की कीमत बढ़ी, ये यूपी चुनाव का रिटर्न गिफ्ट’

News Times 7

रेलवे ने तय किया अफसरों के चाय-नाश्ते के लिए 500 से 5000 रुपये महीना, सभी छूट खत्म

News Times 7

दिल्ली MCD उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ, AAP की धमाकेदार जीत, कांग्रेस का खुला खाता

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़