News Times 7
Other

भागवत कथा वाचक तरुण मुरारी बापू ने महात्मा गांधी को कहा देशद्रोही ,प्राथमिकी दर्ज

कंगना के बाद धर्मगुरु कालीचरण के महात्मा गाँधी के अपमान की आग अभी शांत नहीं हुई की भागवत कथा वाचक तरुण मुरारी बापू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देशद्रोही कह कर अपमानित कर दिया ,नरसिंहपुर में भागवत कथा वाचक तरुण मुरारी बापू ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उसने कहा कि जो राष्ट्र के टुकड़े कर दें, वह राष्ट्रपिता कैसे हो सकता है? मैं उनका विरोध करता हूं। वह देशद्रोही है।MP में संत तरुण मुरारी बापू ने महात्मा गांधी को देशद्रोही कहा, 'राष्ट्र के  टुकड़े करने वाला राष्ट्रपिता कैसे?' | MP Narsinghpur saint Tarun Murari Bapu  called Mahatma ...

नरसिंहपुर में स्टेशन गंज पुलिस ने तरुण मुरारी बापू के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। सोमवार को छिंदवाड़ा रोड स्थित वीरा लॉन में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान तरुण मुरारी बापू ने विवादित बयान दिया। उसने कहा कि महात्मा गांधी न तो महात्मा है और न ही राष्ट्रपिता हो सकते हैं। उन्होंने जीते-जी देश के टुकड़े कर दिए। इस वजह से उन्हें देशद्रोही कहा जाना चाहिए।

कांग्रेस ने की शिकायत
कांग्रेस ने तरुण मुरारी बापू के बयान आने पर आपत्ति दर्ज की। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से थाना स्टेशन गंज में आईपीसी की धारा 153, 504, 505 के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, तरुण मुरारी बापू अब भी अपनी बात पर कायम है।

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

 

Related posts

फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ला रहे हैं कोरोनावायरस , नाम तय ट्रेलर रिलीज

News Times 7

आप भी जान लें करनी हो दूसरी शादी तो सरकार से लेनी होगी अनुमति,जानिये नए नियम के बारे में

News Times 7

उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सांसदों के साथ बैठक शुरू ,करीब 40 सांसद ले रहे हैं,हिस्सा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़