News Times 7
Other

पुडुचेरी में गृह मंत्री अमित शाह ने नारायणसामी को कहा..

रविवार को गृह मंत्री पुडुचेरी और तमिलनाडु के दौरे पर हैं। पहले उन्होंने पुडुचेरी में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘बड़ा कोहराम मचा कि कांग्रेस की सरकार टूट गई। उनका आरोप है कि भाजपा ने उनकी सरकार को गिराया। आपने ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया, जो पार्टी के नेता के सामने ट्रांसलेशन में झूठ बोलता है। आपने एक झूठे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया। सबसे बड़ा झूठ बोलने का अवॉर्ड नारायणसामी को जरूर मिलना चाहिए। गांधी परिवार की सेवा करने में उनका ध्यान रहता था।’पश्चिम बंगाल में गृहमंत्री अमित शाह का आज दूसरा दिन, जानें पूरा कार्यक्रम -  Loktantra Kisan

उन्होंने कहा, ‘इस छोटे से प्रदेश में भ्रष्टाचार की गंगा बहाने का काम नारायणसामी ने किया। सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपए भेजे, आपके गांव में ये रुपए आए हैं क्या? ये रुपए कहां गए, नारायण सामी ने ये रुपए गांधी परिवार की सेवा में दिल्ली भेज दिए।’

कांग्रेस में वंशवाद और परिवारवाद हावी
वंशवाद और परिवारवाद की वजह से ही कांग्रेस देशभर में बिखर रही है। पिछले चुनाव में कांग्रेस किसी और नेता के नेतृत्व में लड़ी। मुख्यमंत्री बनाने की बात आई, तो गांधी परिवार के करीबी नारायणसामी को चुना। यह पुडुचेरी की जनता के साथ धोखा है।

Advertisement

कांग्रेस छोटी राजनीति करना चाहती है
मोदी जी ने पुडुचेरी के लिए 115 से ज्यादा योजनाएं भेजीं। यहां की सरकार छोटी राजनीति करना चाहती है। उसने इन योजनाओं को नीचे नहीं आने दिया। उन्हें डर था कि उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी। आप भाजपा को बहुमत दीजिए हम, इस छोटे से राज्य को भारत का गहना बनाकर दुनिया के सामने रखेंगे।Infiltration a big problem in Assam, only we can stop it': Amit Shah  launches BJP's 2021 poll campaign

हम यहां रोजगार बढ़ाएंगे
यहां 75% से ज्यादा युवा बेरोजगार हैं। आप एनडीए की सरकार बनाइए, हम इसे 40% से नीचे लाएंगे। पुडुचेरी के चुनाव में कांग्रेस ने वादा किया था कि हम आईटी पार्ट्स इलेक्ट्रानिक पार्ट्स लाएंगे। 5 साल बीत गए नारायणसामी जी कहां हैं ये पार्ट्स। हम भी देख लें।

इस बार विधानसभा में कमल खिलेगा
2006 में लोकल बॉडी का चुनाव हुआ था। हाईकोर्ट के कहने के बाद भी यहां चुनाव नहीं किए गए। उन्हें डर था कि भाजपा का कमल खिल जाएगा। इस बार विधानसभा चुनाव में कमल खिलने वाला है।2019 के महा मतदान से पहले सीएम चेयर साझा करने का वादा नहीं किया, अमित शाह  ने कहा, लंबी चुप्पी - दैनिक समाचार

Advertisement

राहुल पर निशाना साधा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि मैं पुडुचेरी की जनता को पूछना चाहता हूं कि जिस पार्टी के नेता चार टर्म से लोकसभा में है। उनको यह भी मालूम नहीं है कि दो साल से देश में मत्स्य पालन विभाग शुरू हो चुका है। ऐसी पार्टी पुडुचेरी का कल्याण कैसे कर सकती है?

तमिलनाडु में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे
पुडुचेरी के बाद शाह तमिलनाडु जाएंगे। यहां वे जानकीपुरम, विल्लुपुरम में एक विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे भाजपा तमिलनाडु मंडल और थेवनाई अम्मल कॉलेज फॉर वुमन में पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे।

6 अप्रैल होने हैं चुनाव
पडुचेरी और तमिलनाडु में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। दोनों ही राज्यों में एक ही चरण में चुनाव होगा और एक ही दिन यानी 6 अप्रैल को दोनों राज्यों में वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे।

Advertisement
निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें -9142802566
Advertisement

Related posts

CISCE ने 10वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द की

News Times 7

सरकार मे रहे जदयू विधायक अचमित ऋषिदेव की पत्नी को वेटिंलेटर नही मिल पाने के कारण हुआ निधन

News Times 7

स्टेट बैंक ग्राहकों को बैंक की चेतावनी,कहा अगर इस नंबर से फोन आये तो मत उठाना,नहीं तो खाली हो सकता है आपका ….

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़