News Times 7
Other

बिहार में 8 IASअफसरों का ट्रांसफर ,बड़े उलटफेर से अमीर सुबहानी और अरुण कुमार सिंह को मिला नया पदभार

बिहार में आईएएस अफसरों के बीच एक बड़ा उलटफेर किया गया है सीनियर एन के 8 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है, अरुण कुमार सिंह प्रदेश के नए मुख्य सचिव बने हैं। 1985 बैच के IAS अरुण सिंह सोमवार को पदभार संभालेंगे। इससे पहले वे विकास आयुक्त थे। मौजूदा मुख्य सचिव दीपक कुमार का कार्यकाल 28 फरवरी रविवार को खत्म हो रहा है। वहीं, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को अरुण कुमार सिंह की जगह विकास आयुक्त का पद दिया गया है। वहीं, चैतन्य प्रसाद को जल संसाधन विभाग से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।आमिर सुबहानी से सामान्य प्रशासन विभाग वापस : 27 IAS का बदले गये, 12 जिलों  के डीएम

इनका भी हुआ तबादला

चैतन्य प्रसाद निबंधन उत्पाद एवं मद्य निषेध के भी प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर बने रहेंगे। इसके अलावा कला संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव रवि मनु भाई परमार को लघु जल संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया। वहीं संतोष कुमार मल्ल को सूचना प्रावैधिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही वे पर्यटन विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। SC-ST विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है। वित्त विभाग के सचिव दिवेश सेहरा को SC-ST विभाग का सचिव बनाया गया है। ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस को अगले आदेश तक जल संसाधन विभाग के सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Advertisement

1985 बैच के IAS हैं मुख्य सचिव
IAS अरुण कुमार सिंह सोमवार को पदभार संभालेंगे। 1985 बैच के IAS अरुण सिंह बिहार के पं. चंपारण के रहनेवाले हैं। वे इसी साल 31 अगस्त को रिटायर करेंगे। इससे पहले अरुण सिंह विकास आयुक्त के अलावा बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक का पद भी संभाल रहे थे। मुख्य सचिव अरुण सिंह काफी सालों तक जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा पथ निर्माण विभाग और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में भी सचिव रहे हैं।Bihar News Update : अरुण कुमार सिंह बने बिहार के नए मुख्य सचिव, आमिर सुबहानी  को मिला विकास आयुक्त का पद - Trusted Online News Portals In India |  Breaking News India

तीसरी बार नहीं मिला एक्सटेंशन
रविवार को कार्यमुक्त हो रहे मुख्य सचिव दीपक कुमार की गिनती CM नीतीश कुमार के खास अधिकारियों में होती है। उन्हें दो बार पहले ही एक्सटेंशन मिल चुका है। वे 29 फरवरी 2020 को रिटायर होने वाले थे। लेकिन राज्य सरकार ने छह महीने के लिए उन्हें सेवा विस्तार दिया था। इसके बाद बिहार चुनाव और कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्हें दोबारा एक्सटेंशन मिला था।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें -9142802566
Advertisement
Advertisement

Related posts

ब्राजील में एक मां की कोख से निकला ऐसा बच्चा जिसे डॉक्टर भी देखकर हुए हैरान जानिए पूरी खबर

News Times 7

सस्ता हुआ सोना चांदी में भी गिरावट

News Times 7

पंजाब में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़