News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्य का आज स्थापना दिवस है इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्य राज्यों को प्रगति की कामना करते हुए अरुणाचल और मिजोरम के लिए शुभकामनाओं से भरा हुआ ट्वीट राज्य के लोगों को शुभकामना संदेश प्रेषित किया, 23 फरवरी 1987 को दो नए राज्य मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश अस्तित्व में आए थे, यह दोनों भारत के 23वें और 24 व राज्य के रूप में विकसित हुए!Image result for अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

मिजोरम को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘मिजोरम के मेरी बहनों और भाइयों को उनके राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। पूरे देश को महान मिजो संस्कृति पर गर्व है। मिजोरम के लोगों को प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने, अपनी दयालुता और प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। मैं राज्य की निरंतर वृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।’

अरुणाचल को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘अरुणाचल प्रदेश के अद्भुत लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर की बधाई। इस राज्य के लोग अपनी संस्कृति, साहस और भारत के विकास में मजबूत प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। आशा करता हूं कि अरुणाचल प्रदेश प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।’Image result for अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

बता दें कि लालडेंगा के नेतृत्व में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने असम से मिजोरम को अलग करने के लिए तब आंदोलन तेज कर दिया था जब 1957 में नगालैंड को केंद्र सरकार की प्रशासनिक एजेंसी और 1963 में राज्य का दर्जा दिया गया था। एमएनएफ के नरमपंथियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद केंद्र सरकार ने 1972 में केंद्रशासित प्रदेश के तौर पर मिजोरम की स्थापना की थी। इसके बाद 1987 में मिजोरम को मिजोरम अधिनियम, 1986 द्वारा राज्य का दर्जा दिया गया था।

अरुणाचल प्रदेश का क्षेत्र आजादी के समय असम में एकीकृत था। लेकिन इसकी सीमा पर चीन की उपस्थिति ने इस क्षेत्र को सरकार के लिए सौन्य तौर पर महत्वपूर्ण बना दिया। इस क्षेत्र को 1972 में केंद्र शासित प्रधेश बनाया गया था। वहीं 1987 में अरुणाचल प्रदेश अधिनियम, 1986 द्वारा इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था।

 

 

Related posts

तालिबान में दिखेगा क्रूरता का एक और मंजर, हजारो खूंखार कैदियों को किया रिहा,अपराधियों से बचती फिर रहीं महिला जज,और बचा रही आबरू

News Times 7

कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आए ,नए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

News Times 7

बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर NDA के घटक दलों में मचा घमासान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़