News Times 7
कोरोनाबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

कोरोना से फिर बिगड़ रहे हैं हालात 27 दिन में 14हजार नए केस

कोरोना ने फिर एक बार देश में पांव पसारना शुरू कर दिया है दिन प्रतिदिन कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है, और यह आंकड़े अब डराने वाले होने लगे हैं ,हालात बिगड़ते जा रहे हैं और इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 24 घंटे में 14 हजार से नए केस सामने आ चुके हैं, और पिछले 27 दिनों में इसकी रफ्तार बढ़ती जा रही है कई ऐसे राज्य हैं जहां लॉकडाउन लगाने की तैयारी जैसे हालात बने हुए हैंImage result for कोरोना से फिर बिगड़ रहे हैं हालात 27 दिन में 14हजार नए केस

कोरोना के नए मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकार समेत आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 13,993 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस अवधि में कोरोना वायरस से 101 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी है।Image result for कोरोना से फिर बिगड़ रहे हैं हालात 27 दिन में 14हजार नए केस

देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नए मामलों और सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 13,993 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,09,77,387 पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 101 मरीजों की मौत हो गई, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,56,212 हो गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 10,307 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,06,78,048 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। जबकि पिछले लंबे समय से रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना मामलों की तुलना में ठीक होने वाले वाले मरीजों की संख्या अधिक थी।जहां कई राज्यों में लॉकडाउन के बाद जिंदगी पटरी पर लौट रही है। वहीं महाराष्ट्र और केरल में स्थिति विकराल होती जा रही है। देश में में कोविड टीकाकरण शुरू होने के बाद से अब तक 1,07,15,204 को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

 

 

Related posts

देश में खाने-पीने की वस्‍तुओं के बढे दाम चरम पर ,थोक महंगाई दर रिकॉर्ड स्‍तर पर

News Times 7

सुप्रीम कोर्ट की जज ने सुनाया किस्सा ,कहा – ट्रेन के डिब्बे में मिले 2 वकील, एक बन गया राष्ट्रपति, दूसरा चीफ जस्टिस

News Times 7

कोरोना के प्रकोप में फिर से चीन ,लांझू प्रांत में लगा लॉकडाउन,

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़