News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरराजनीति

शाह को TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर मानहानि मामले में समन जारी

पश्चिम बंगाल  – तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी द्वारा दायर मानहानि मुकदमे के संबंध में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को विशेष अदालत ने समन जारी कर 22 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से या किसी वकील के माध्यम से पेश होने को कहा.

विधाननगर में सांसदों व विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली अदालत के विशेष न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि शाह का उस दिन सुबह 10 बजे ‘व्यक्तिगत रूप से या किसी वकील के जरिए’ उपस्थित होना आवश्यक है.!Image result for पश्चिम बंगाल में अमित शाह

अदालत ने निर्देश दिया कि व्यक्तिगत रूप से या किसी वकील के माध्यम से शाह की उपस्थिति भारतीय दंड संहिता की धारा 500 के तहत मानहानि के आरोप का जवाब देने के लिए आवश्यक है.

अभिषेक बनर्जी के वकील संजय बसु ने एक प्रेस नोट में दावा किया कि शाह ने 11 अगस्त, 2018 को कोलकाता के मेयो रोड पर भाजपा की रैली में तृणमूल सांसद के खिलाफ कुछ अपमानजनक बयान दिए थे.

Related posts

मरीज देखता रहा पसंदीदा शो बिग बॉस और डॉक्टरों ने कर दी सफल ओपन ब्रेन सर्जरी

News Times 7

बिहार पंचायत चुनाव के छठे चरण में वोटिंग के दौरान फायरिंग की EVM भी तोड़ा हुई जबरदस्त हिंसा

News Times 7

मस्जिद मे हनुमान चालीसा ,नारे लगे जय श्री राम और मंदीर मे हुआ नमाज , महौल खराब 4 लोग गिरफ्तार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़