News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

लैंड फॉर जॉब कथित घोटाला मामले में सीबीआई ने की चार्जशीट दाखिल तेजस्वी यादव का आया नाम, हो सकती हैं गिरफ्तारी

नई दिल्‍ली. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब कथित घोटाला मामले में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है. इस आरोपपत्र में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और कंपनियों समेत कई अन्य लोगों के नाम आरोपी के तौर पर शामिल हैं. नौकरी के बदले जमीन घोटाले से संबंधित मामले में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत कई अन्य के खिलाफ पहले ही एक आरोप पत्र दायर किया जा चुका है. हालांकि इस पर सुनवाई के लिए कोई तारीख नहीं दी गई है, लेकिन यह मामला पहले से ही 12 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है.

सीबीआई ने कोर्ट को सूचित किया है कि इस मामले में पहले ही एक चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. यह नया आरोप पत्र दाखिल किया गया है, क्‍योंकि यह बिल्कुल अलग तरह का मामला है. इसमें कथित तौर पर किया गया घोटाला भी एकदम अलग तरीके का है.

आरोप कि यादव परिवार और कंपनी को जमीन ट्रांसफर हुई थी
यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव 2004- 09 के दौरान यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री थे. ऐसे आरोप हैं कि उस समय भारतीय रेलवे के अलग- अलग क्षेत्रों में ग्रुप ‘डी’ पदों पर लोगों की नियुक्ति हुई थी और इसके बदल में उन लोगों ने यादव परिवार के सदस्‍यों और लाभार्थी कंपनी ‘एके इंफोसिस्‍टम्‍स प्राइवेट लिमिटेड’ को अपनी जमीन ट्रांसफर की थी.

Advertisement

सीबीआई के बाद ईडी ने भी की थी कार्रवाई
इस मामले में सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी से पूछताछ की थी. वहीं ईडी ने छापामार कार्रवाई की थी. ऐसी खबरें थीं कि ईडी को अपराध में इस्‍तेमाल किए गए 600 करोड़ रुपए के लेनदेन की जानकारी मिली है. वहीं आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक नकदी बरामद की है. इस मामले में ईडी तेजस्‍वी यादव और उनकी बहन मीसा भारती से पूछताछ कर चुकी है.

Advertisement

Related posts

मन की बात के लिए प्रधानमंत्री ने मांगा देश की जनता से सुझाव

News Times 7

आज होगी अहम बैठक – सेना प्रमुख ने रक्षामंत्री को बताए LAC के हालात

News Times 7

सीट बंटवारे की घोषणा में JDU-115 तो BJP 112 जगह उतारेगी उम्मीदवार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़