News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राशिफल

ये तीन राशि वाले रहे सावधान बुधवार को हो सकता है आपको नुकसान

अक्सर दिन के हिसाब से राशियों की गणना आपके जीवन में कामयाबी और दैनिक कार्य को प्रभावित करते रहती है ,आज बुधवार को हम आपको बताएंगे की कौन सी 3 राशियां बुधवार को आपको प्रभावित करेंगे या क्या प्रभाव पड़ेंगे, दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष 
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की भरपूर संभावना दिख रही है, लेकिन आपके किसी काम के पूरा ना होने की वजह से आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन आ सकता है, इसलिए सावधान रहें। मामा पक्ष से आज धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं। शाम के वक्त आप मांगलिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता आज थोड़ी कम होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। यदि आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।Image result for मेष

वृष
आज आपके परिवार में सुख व शांति का वातावरण रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आपको आज किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग भी बनते दिख रहे हैं। यदि आप नौकरी में स्थान परिवर्तन की सोच रहे हैं, तो ऐसा करने में आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी, लेकिन अपने अनावश्यक खर्चों पर आज आपको नियंत्रण रखना होगा। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ किसी रंगारंग कार्यक्रम में शामिल होने में व्यतीत करेंगे।Image result for मिथुन राशि

Advertisement

मिथुन 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आप अपनी संतान के द्वारा किए गए कार्यों से खुश होंगे। आपके रहन-सहन के स्तर में भी आज सुधार होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। आपका रुझान सुंदर वस्त्रों की प्राप्ति की ओर बढ़ेगा। नौकरी और व्यवसाय में भी आपके भागीदार व साथियों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन आलस्य को त्याग कर आज सक्रिय रूप से आगे बढ़ना होगा, तभी दिन में किए गए कार्य आपके लिए शुभ रहेंगे और यदि आप नौकरी करते हैं, तो उसमें आपको उच्च पद की प्राप्ति होती दिख रही है।Image result for कर्क 

कर्क 
आज के दिन आपका यात्रा के लिए होगा। आपको आज व्यापार के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जिसमे आपको लाभ होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी सगे संबंधी से आज आपको वस्त्र इत्यादि उपहार में मिल सकते हैं। उत्तम मित्रों के सहयोग से आज मन में निराशा का भाव समाप्त होगा। शाम का वक्त आप का मन पठन-पाठन में लगेगा और रात को आप आज अच्छी नींद लेंगे।Image result for सिंह

सिंह
आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा क्योंकि आपका पेट खराब हो सकता है। पाचन क्रिया मन और वायु विकार से परेशानी हो सकती है, इसलिए अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। घर में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य एवं छोटे बच्चे प्रसन्न दिखेंगे।  मित्रों के सहयोग से आज व्यवसाय के नए स्त्रोत बनेंगे। आपकी आमदनी बढ़ने और बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आज आप का मनोबल सातवें आसमान पर होगा।Image result for कन्या

Advertisement

कन्या
आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन आपके सभी कार्य बनते नजर आएंगे। आय में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जो लोग पढ़ने लिखने के पेशे से जुड़े हैं, आज उनकी आय में वृद्धि होगी, लेकिन आपको क्रोध करने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से भी आज खुशखबरी मिलेगी। उच्च शिक्षा से संबंधित परिणाम आपको प्राप्त होगा। आज उत्तम संपत्ति से भी कुछ आय प्राप्त हो सकती है।Image result for तुला 

तुला 
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिनाई लेकर आ सकता है और आपकी इच्छा के विरोध में कुछ कार्य हो सकते हैं, जिससे आपका मन अशांत रहेगा, लेकिन परिवार में सब कुछ सही रहने से आप का मनोबल बढ़ता दिखेगा, जिसमें भाग्य भी आपका भरपूर साथ देगा। आज आपको अपने अनियोजित खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो उसमें आपको अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद है। विद्यार्थियों की आज शाम  के समय पढ़ने लिखने में रुचि बढ़ेगी और रात्रि का समय आप का आयोजन में व्यतीत होगा।Image result for वृश्चिक 

वृश्चिक 
आपको अपनों का भरपूर साथ मिलेगा और आपका कोई बड़ा कार्य भी संपन्न होने की पूरी उम्मीद है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। आपकी माता जी का आशीर्वाद आज आपके लिए विशेष रूप से फलीभूत होगा। आज रुका हुआ धन किसी महापुरुष के सहयोग से प्राप्त होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आज आपको संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी पद प्रतिष्ठा भी आज बढ़ती दिखेगी।Image result for धनु

Advertisement

धनु
आज का दिन आपका काफी व्यस्तता के साथ बीतेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन उसके परिणाम आपके लिए उत्तम फलदायक रहेंगे।। कार्यक्षेत्र में भी आज कठिनाई व परिश्रम से कार्य करना होगा, तभी आप को अधिकता दिखेगी। अपनी बातचीत व वाणी पर संयम रखें। किसी संपत्ति को लेकर आज वाद विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है, बेहतर होगा कि खुद को उलझनों से बचाए रखें। आज शाम से लेकर देर रात तक निकट की यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।Image result for मकर 

मकर 
आज आपके भाग्य का उदय होगा और धन कर्म और कीर्ति की वृद्धि होगी। इसके साथ-साथ आपके शत्रुओं का आज नाश होगा। अंत में सर्वत्र विजय सफलता की प्राप्ति होगी और आपको हर कार्य में मनोरथ सिद्धि प्राप्त होगी। यदि आप कोई कार्य काफी समय से करने का प्लान बना रहे हैं, तो आज उसकी शुरुआत के लिए बेहद उत्तम दिन है, जिसमें परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा।Image result for कुंभ 

कुंभ 
आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो आपके सारे काम  बिगड़ सकते हैं। यदि ध्यान रखोगे, तो काम बिना किसी झंझट के बनते रहेंगे। जीवनसाथी से आज कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहे। आप धार्मिक आयोजन में भी भागीदारी ले सकते हैं। दिन आज आपके लिए थोड़ा भागदौड़ वाला हो सकता है।Image result for मीन 

Advertisement

मीन 
आज आप संपत्ति के सुधार व रखरखाव में भी खर्च करेंगे, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों का आज परिवार में आगमन हो सकता है। संपत्ति मे भी आय के नए स्रोत विकसित होंगे। राजनीति में बढ़ते संपर्कों का लाभ पाएंगे। आज का दिन आपके निवेश के लिए बहुत लाभदायक होगा, जिससे आपको फायदा भी होगा, इसलिए आज निवेश अवश्य करें। आपकी धार्मिक कार्यों में भी आस्था बढ़ती दिख रही है। प्रेम जीवन में आज भरपूर प्रेम रहेगा।

 

 

Advertisement

 

Advertisement

Related posts

उज्जैन में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, हिजाब के समर्थन में आपत्तिजनक बातें लिख चिपकाया पोस्टर

News Times 7

बिहार में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के लिए 10,709 पदों पर बंपर बहाली

News Times 7

मध्य प्रदेश के बैतूल में भीषण सड़क हादसा,ट्रक और कार की टक्कर में 2 महिला समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़