News Times 7
अर्थव्यवस्थाबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

डीजल और पेट्रोल के भाव फिर छू रहे हैं आसमान मुंबई में सबसे ज्यादा 96 रुपए लीटर पहुंचा पेट्रोल का भाव

लगातार बढ़ते डीजल और पेट्रोल की कीमतों ने आम आदमी को बेहाल कर दिया है ,आठवें दिन भी जारी डीजल और पेट्रोल की भाव ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ ना शुरू कर दिया है ,अगर हम देखें तो पिछले 8 दिनों से लगातार डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है,धीरे-धीरे डीजल और पेट्रोल की कीमतें नए-नए रिकॉर्ड को तोड़ते जा रही है ,Image result for डीजल और पेट्रोल के भाव फिर छू रहे हैं आसमानआज डीजल की कीमत में 24 पैसे से लेकर 26 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई ,तो वही पेट्रोल की कीमत 23 से लेकर 25 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है हर रोज लगभग 20 पैसे से लेकर 50 पैसे की बढ़ोतरी आठवें दिन तक जारी है,

दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल का दाम 89.54 रुपये जबकि मुंबई में 96 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।Image result for डीजल और पेट्रोल के भाव फिर छू रहे हैं आसमान

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।

शहर                                       डीजल                पेट्रोल
दिल्ली                                     79.95               89.54
कोलकाता                               83.54              90.78
मुंबई                                       86.98              96.00
चेन्नई                                       85.01              91.68

(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।Image result for डीजल और पेट्रोल के भाव फिर छू रहे हैं आसमान

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।Image result for डीजल और पेट्रोल के भाव फिर छू रहे हैं आसमान

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

 

Related posts

तेजस्वी के खिलाफ तेजप्रताप का उमीद्द्वार मैदान में ,RJD के खिलाफ तेज प्रताप के छात्र जनशक्ति परिषद के संजय कुमार ने किया नॉमिनेशन

News Times 7

विधायक जी बोले- ‘संगीत बजता है तो बेकाबू हो जाता हूं’

News Times 7

केंद्र ने राज्यों से कहा -आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए जमाखोरों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़