News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी रैली को संबोधित करते समय मंच पर हुए बेहोश

रविवार को मुख्यमंत्री एक रैली को संबोधित कर रहे थे लेकिन बेहोश होकर मंच पर गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।Image result for मुख्यमंत्री विजय रूपाणी रैली को संबोधित करते समय मंच पर हुए बेहोश

बता दें कि विजय रूपाणी रविवार को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय मंच पर बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। रूपाणी (64) को मंच पर प्राथमिक उपचार दिया गया था। बाद में वह खुद ही मंच की सीढ़ियों से उतरते दिखे। इसके बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर में वड़ोदरा से अहमदाबाद ले जाया गया और यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।Image result for मुख्यमंत्री विजय रूपाणी रैली को संबोधित करते समय मंच पर हुए बेहोश

अस्पताल की ओर से सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि रूपाणी का नमूना रविवार रात को लिया गया था और आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में मुख्यमंत्री के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बुलेटिन में बताया गया है कि उनमें संक्रमण के मामूली लक्षण हैं।

उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि रूपाणी की तबीयत ठीक है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को फोन पर रूपाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।Image result for मुख्यमंत्री विजय रूपाणी रैली को संबोधित करते समय मंच पर हुए बेहोश

बयान के अनुसार, मोदी ने रूपाणी से नियमित जांच कराने और आराम करने को कहा। रूपाणी जिस रैली में बेहोश हुए, वह वड़ोदरा में रविवार को उनकी तीसरी राजनीतिक रैली थी।

वड़ोदरा सहित छह नगर निगमों के चुनाव 21 फरवरी को होंगे, जबकि नगरपालिकाओं, जिला और तालुका पंचायतों के चुनाव 28 फरवरी को होंगे।

 

 

 

Related posts

बिहार चुनाव मे तेजस्वी,मोदी और शाह की अपील बनाऐं लोग वोटिंग का नया रिकार्ड

News Times 7

हिजाब विवाद पर AIMIM चीफ ओवैसी का ट्वीट, ‘इंशा’ अल्लाह एक दिन देश में एक हिजाबी प्रधानमंत्री बनेगी’

News Times 7

पेयू ने अपने 150 कर्मचारियों को कंपनी से दिखाया बाहर का रास्ता

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़