News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबर

वैलेंटाइन डे को खास बनाने नेटफ्लिक्स लेकर आ रही है विदेशी लैला मजनू

अगर हम कहें तो फरवरी का महीना शुरू होते हैं बेसब्री से हर किसी को वैलेंटाइन डे का इंतजार रहता है और वैलेंटाइन डे को खास बनाने नेटफ्लिक्स प्रेम कहानियां के साथ कुछ खास लेकर आ रही है ,दरअसल विदेशी लैला मजनू की कहानियों पर आधारित वेब सीरीज आपको देखने को इस हफ्ते में मिलेगा में मिलेगा रविवार से वैलेंटाइंस वीक शुरू हो गया है। वैलेंटाइंस डे तक ये सात दिन प्रेम से भरे होंगे इसलिए इस हफ्ते को ध्यान में रखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने भी अपनी तैयारी प्रेम भरी ही की है।Image result for वैलेंटाइन डे को खास बनाने नेटफ्लिक्स लेकर आ रही है विदेशी लैला मजनू इस हफ्ते ओटीटी पर प्यार और उसके बीच होने वाली तकरार की भरमार रहेगी। अलग-अलग भाषाओं की फिल्में और वेब सीरीजें आपके मनोरंजन के लिए बिल्कुल तैयार हैं। काल कोरोना का चल रहा है इसलिए बाहर थोड़ी सख्ती हो सकती है। लेकिन, अपने घरों में रहकर क्राइम ड्रामा कॉमेडी समेत इन प्रेम कहानियों का आनंद लिया जा सकता है।

9 फरवरी
हफ्ते के मनोरंजन की शुरुआत होने जा रही है डिस्कवरी प्लस पर प्रसारित होने वाली एक डॉक्यूमेंट्री ‘सीक्रेट्स ऑफ सिनौली- डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी’ से। जैसा कि शीर्षक से पता चलता है इस डॉक्यूमेंट्री में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के पास सिनौली में की गई देश के इतिहास की एक महत्वपूर्ण खोज को दिखाया जाएगा। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया है मशहूर फिल्मकार नीरज पांडे ने और इसके सूत्रधार हैं दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी।Image result for वैलेंटाइन डे को खास बनाने नेटफ्लिक्स

10 फरवरी
बुधवार का दिन नेटफ्लिक्स के ही नाम रहेगा। इस प्लेटफॉर्म पर हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम हैंक्स की एक ड्रामा फिल्म ‘न्यूज ऑफ द वर्ल्ड’ प्रीमियर होगी जो पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी प्लेटफॉर्म पर एक कॉमेडी क्राइम एक्शन ओरिजिनल फिल्म ‘द मिसएडवेंचर्स ऑफ हेडी एंड कोकमैन’ भी रिलीज होगी जो मूल रूप से फ्रांसीसी भाषा में है। इसी के साथ नेटफ्लिक्स एक ओरिजिनल क्राइम डॉक्यूमेंट्री ‘क्राइम सीन- द वैनिशिंग एट द सेसिल होटल’ का भी प्रीमियर करेगा।

11 फरवरी
बृहस्पतिवार को भी नेटफ्लिक्स का ही बोलबाला है। इस प्लेटफॉर्म पर एक क्राइम ड्रामा टीवी सीरीज ‘कैपिटानी’ रिलीज होगी जो पहले से ही वर्ष 2019 में टीवी पर प्रसारित हो चुकी है। यह टीवी सीरीज एक पुलिस इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है जो लक्जमबर्ग गांव में एक 15 साल की लड़की की मौत की छानबीन करता है। यह ऐसा गांव है जहां हर एक व्यक्ति बातों को राज रखने की कोशिश करता है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स स्वीडिश भाषा में एक ओरिजिनल थ्रिलर फिल्म ‘रेड डॉट’ भी रिलीज करेगा।

12 फरवरी
रोमांस का और भी ज्यादा बड़ा धमाका शुक्रवार को होने जा रहा है। इस दिन प्राइम वीडियो रिलीज कर रहा है अपनी एक ओरिजिनल फिल्म ‘द मैप ऑफ टाइनी परफेक्ट थिंग्स’। अंग्रेजी भाषा की इस साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में कैथरीन न्यूटन और कायल एलन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कहानी एक प्रेमी जोड़े की है जो अपने मिलन के बाद की हर एक छोटी चीज का एक नक्शा बना लेते हैं। हालांकि, बाद में खुद उन्हें ही यह चीज अजीब लगने लगती है।Image result for वैलेंटाइन डे को खास बनाने नेटफ्लिक्स romantic movie

12 फरवरी
इस दिन नेटफ्लिक्स ने भी अपनी चर्चित फिल्म सीरीज ‘टू ऑल द बॉयज’ के तीसरे भाग ‘टू ऑल द बॉयज- ऑलवेज एंड फॉरएवर’ को रिलीज करने का फैसला किया है। नोआ सैंटिनेयो और लाना कोंडोर की इस फिल्म सीरीज के पिछले दो भाग दर्शकों को बहुत पसंद आए हैं इसलिए उनकी तीसरी कहानी इस वेलेंटाइन वीक में रिलीज की जा रही है। फिल्म की मुख्य किरदार लारा जीन इस फिल्म में अपना हाई स्कूल खत्म करेगी और अपना वयस्क जीवन शुरू करेगी।

12 फरवरी
डिज्नी प्लस हॉटस्टार भी इस दिन तमिल भाषा की एक ओरिजिनल वेब सीरीज ‘लाइव टेलीकास्ट’ को प्रदर्शित करने जा रहा है। इस वेब सीरीज के साथ बड़ी बात यह होगी कि इससे मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल डिजिटल दुनिया में कदम रखेंगी। काजल यहां एक टीवी शो निर्देशक जेनिफर मैथ्यू के किरदार में नजर आएंगी जो टीआरपी के लिए कुछ भी कर सकती है। इसी बीच वह एक डरावने घर में शूटिंग के लिए जाती है और वहीं पर कुछ अजीब हादसे होने लगते हैं।Image result for वैलेंटाइन डे को खास बनाने नेटफ्लिक्स romantic movie

14 फरवरी
वैसे हर बार हफ्ता शुक्रवार को ही खत्म हो जाता था लेकिन इस बार वैलेंटाइंस डे यानी 14 फरवरी को भी ओटीटी पर कुछ लोकप्रिय प्रोजेक्ट रिलीज होने वाले हैं। उनमें से एक है इरॉस नाउ पर रिलीज होने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘बावरी छोरी’। इस फिल्म में आहना कुमरा मुख्य भूमिका में होंगी। वह एक पत्नी के किरदार में नजर आएंगी जो अपने खोए हुए पति को ढूंढने की कोशिश करती है। हालांकि, उसे अपना पति इसलिए नहीं चाहिए क्योंकि वह उसे छोड़कर चला गया। बल्कि, वह उसे जी भरके पीटना चाहती है। यह फिल्म वैसे जनवरी में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कुछ तकनीकी कारणों की वजह से यह अब इस रविवार
को रिलीज होगी।

 

 

 

 

 

Related posts

टी 20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान के बिच होने वाले मैच पर करीब 100 करोड़ का लगा सट्टा

News Times 7

ब्रिटेन: प्रधानमंत्री मंत्री की कुर्सी खतरे में ,2 दिन में 4 मंत्रियों ने छोड़ा साथ, इस्तीफा देने का बढ़ा दबाव

News Times 7

त्योहारी सीजन में हो सकती है पैसों की किल्लत, क्योकि 13 दिन रहेंगे बैंक बंद ,जानिये कहाँ और कब

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़