News Times 7
कोरोनाटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को भारत सरकार ने दिया वैक्सीन का ऑर्डर, 200 रुपये होगी कीमत…

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को भारत सरकार ने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का आर्डर दे दिया है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (serum institute of india) के अधिकारियों ने जानकारी दी कि कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 200 रुपये तय की गई है.

मालूम हो कि DCGI की तरफ से दो कोरोना टीकों को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी (Emergency Approval) दे दी गई है, जिनमें ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन शामिल है.

उल्लेखनीय है कि कोरोना के खिलाफ भारत दुनिया की सबसे बड़ी लड़ाई की ओर कदम बढ़ा चुका है. भारत में 16 जनवरी से दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 टीकारकरण अभियान शुरु होगा. इसके लिए सरकार युद्ध स्तर पर तैयारी कर रही है.
बता दें कि भारत में दो मेड इन इंडिया वैक्सीन बन चुकी हैं. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है. अब देश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान चलना है. सभी राज्य इस बड़े टीकाकरण अभियान की तैयारियों में जुटे हैं.

Related posts

पाकिस्तान ने जाफर एक्सप्रेस हाईजैक में भारत का हाथ बताया

News Times 7

12 मई से उत्तरप्रदेश के सभी मदरसों में राष्ट्रगान गाना हुआ अनिवार्य

News Times 7

महंगाई से जूझ रहे उपभोक्ताओं पर बढ़ जाएगा बोझ ,1 अप्रैल से टीवी, एसी, फ्रिज और स्मार्टफोन दूध महंगे हो जाएंगे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़