News Times 7
Otherखेलटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बने पिता, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म…

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सोमवार को पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। क्रिकेटर विराट कोहली ने खुद इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट कर बेटी का पिता बनने की जानकारी दी है। विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा है कि आप लोगों को खुशी के साथ यह सूचित करना चाहते हैं कि हमारे घर बेटी का जन्म हुआ है।

आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। क्रिकेटर ने लिखा, हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक है और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने के लिए मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।

विराट कोहली ने ट्विटर के साथ ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी अपने फैन्स के साथ यह खुशी शेयर की है। इससे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बीते साल अगस्त में ही फैन्स को जानकारी दी थी कि उनके घर जनवरी, 2021 में नया मेहमान आने वाला है। तब से ही अनुष्का शर्मा चर्चा में थीं।

Related posts

फिर बढ़ा कोरोना का खतरा ,130 दिन बाद एक दिन में मिले 18 हजार से ज्यादा नए मरीज

News Times 7

कोरोना के बढ़ते प्रभाव के खतरे को देखते हुए अधिकारियों के साथ पीएम मोदी की बैठक

News Times 7

Samsung का 6000mAh बैटरी और 4 कैमरेवाला शानदार स्मार्टफोन,हो गया सस्ता जानिये रेट

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़